Top Newsपंजाबराष्ट्रीय न्यूज

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन में हड़कंप

पुलिस आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने मुख्यमंत्री को मारने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की बात कही है। फिलहाल अज्ञात धमकी के बाद राज्य की पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने मोहाली के फेज 11 थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास में जुट गई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला पोस्टर पब्लिक गाइड मैप पर लगाया हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला एक पोस्टर लगाया गया था। यह पोस्टर पब्लिक गाइड मैप पर लगाया हुआ था। पब्लिक गाइड मैप पर लगे इस पोस्टर पंजाब के सीएम को मारने के लिए 10 लाख डॉलर इनाम देने की बात लिखी गई थी। वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर टीम की भी मदद ली जा रही है।

 

Leave a Reply

Back to top button