Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सुरक्षा के लिहाज से ताजनगरी बनेगी सेफ सिटी,597 करोड़ रुपये से मेट्रो प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार…

उत्तर प्रदेश के बजट 2022-23 में आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 597 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

desk : उत्तर प्रदेश के बजट 2022-23 में आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 597 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को बजट में ताजनगरी को सेफ सिटी बनाने की घोषणा भी की है। आगरा मेट्रो के लिए पिछले साल 478 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। 384 करोड़ रुपये के काम आगरा मेट्रो में चल रहे हैं। नए बजट से भूमिगत मेट्रो स्टेशन कार्य को रफ्तार मिलेगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया गया। पिछले साल की तरह इस बार भी मेट्रो परियोजना के लिए बजट जारी किया गया, लेकिन पर्यटन उद्योग को कोई विशेष सौगात नहीं मिली है। पिछले बजट में भी पर्यटन उद्योग के लिए कोई खास सौगात नहीं मिली थीं। ऐसे में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग कई उम्मीदें लगाए बैठे थे, जो पूरी नहीं हो सकीं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बजट में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सेफ सिटी योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए आगरा सहित लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी में इस लागू करने की घोषणा की है। इसके लिए बजट में 523 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपी विशेष सुरक्षा बल का गठन किया गया है। इसके लिए 276 करोड़ 66 लाख रुपये की व्यवस्था रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button