Breaking NewsTop Newsजुर्मबिहारराज्य

दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…

मौके से ससुराल वाले फरार हो गए।

desk : बिहार की राजधानी से दहेज की खातिर नवविवाहित की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला थाने में दर्ज कराया है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव का है। जहां दहेज की मांग को लेकर 26 वर्षीय नवविवाहित की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति और ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृत्तिका नेहा पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के नरमा गांव की रहने वाली थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मृतका के पिता विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी धूमधाम के साथ किया था। लेकिन शादी के बाद से ही और दहेज की मांग आने लगी। दहेज को लेकर सासु मां और उनके पति लगातार पैसों को लेकर मारपीट किया करते थे। ससुराल वालों के रवैय्ये से परेशान उनकी बेटी चुपचाप सब कुछ सहन करती रहीं। अन्य लोगों द्वारा अचानक विजय सिंह के पास फोन आया और उन्हे बताया गया कि आपकी बच्ची बुरी तरह से जल गई है और उसकी हालत नाजुक है। जल्द से जल्द यहां पर आ जाइए। वहीं यह बात सुनने के बाद लड़की के पिता तुरंत अपने लड़की के ससुराल आए और उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान नेहा कुमारी की मौत हो गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं मौत के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वही बिहटा थाने में लड़की के पिता के द्वारा दहेज को लेकर मारपीट और उसे जलाकर हत्या करने को लेकर लिखित आवेदन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button