Breaking NewsTop Newsमहाराष्ट्रराज्य

2008 में मुंबई हमला का मास्टरमाइंड आया गिरफ्त में, पाकिस्तान में हो गई थी मौत… जानिए क्या है मामला

2008 में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर को आखिरकार पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है...

DESK : 2008 में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर को आखिरकार पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह वही साजिद मीर है, जिसको लेकर कभी पाकिस्तान सरकार ने यह कहा था कि उसकी मौत हो चुकी है। अब न सिर्फ उसे गिरफ्तार किया गया है, बल्कि एक पुराने मामले में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के इस आतंकी को 15 साल की सजा सुनाई गई है। साजिद मीर को यह सजा लाहौर की एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने सुनाई है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

साजिद मीर एफबीआई की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में शामिल है। अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने साजिद मीर के ऊपर पांच मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है। उसे अमेरिका और भारत दोनों ही करीब एक दशक से खोज रहे हैं। जबकि पाकिस्तान ने हमेशा साजिद मीर की मौजूदगी से इनकार किया है। पाकिस्तानी सरकार ने यहां तक दावा किया था कि उसकी मौत हो चुकी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एफबीआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि साजिद मीर पाकिस्तान में जिंदा है, हिरासत में है और उसे सजा सुनाई गई है। एक पूर्व पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत और अमेरिका को बताया था कि मुंबई हमलों का आरोपी साजिद मीर या तो मर गया है या फिर उसके ठिकाने का पता नहीं चल पा रहा है। हालांकिपाकिस्तान ने अभी तक मीर की गिरफ्तारी को आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एफबीआई का दावा है कि मीर ने 2008 और 2009 के बीच डेनमार्क में एक समाचार पत्र और उसके कर्मचारियों के खिलाफ आतंकवादी हमला करने की साजिश रची थी। उसे 2011 में शिकागो की एक अदालत ने आतंकवाद के आरोपों में आरोपित किया था। दिसंबर 2021 में अमेरिकी विदेश विभाग ने साजिद मीर को मुंबई हमले का प्रोजेक्ट मैनेजर बताया था। साथ ही कहा था कि वो पाकिस्तान में स्वतंत्र तरीके से रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button