ठंड से दिल्ली का हाल हुआ बेहाल, अलग अंदाज़ में होगा 2021 का आगाज़

जैसे-जैसे नया साल नजदीक आता जा रहा है ठंड का पारा बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड लोगों ने महसूस की।  बता दें दिल्ली में आज ठंड का पारा 3 डिग्री तक गिरा। ठंड से बचने के लिए लोग आग जला कर अपने आप को राहत पहुंचा रहे है। वैसे तो दिल्ली की ठंड काफी लोकप्रिय है, मगर इस बार ठंड कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।

इस बार नए साल का नज़ारा कुछ अलग होगा। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए देशभर में आज रात 11 बजे से 1 जनवरी 2021 की सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का एलान किया गया है। नए साल के मौके पर किसी भी तरह की भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा।

इस साल सभी अपने घरों में ही नए साल के जश्न को मनाएंगे। हर साल की तरह 31 दिसंबर 2020 की रात 12 बजे वो दिन जैसी रौनक इस बार कही गुम होगी। देश में बढ़ रही बीमारियो के चलते सरकार काफी सख्ताई से काम कर रही है। किसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो इसका ख़ास ध्यान रखा जा रहा है। दिल्ली और अन्य राज्यों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। ज्यादा संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती होंगी।

मौसम विभाग की माने तो साल के अंतिम दिन यानी आज न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंचने सकता है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में ठंड का पारा उच्चतम स्तर पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *