लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में धर्म नगरी अयोध्या से जुड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सीएम योगी ने अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा के परिक्षेत्र में आने वाले सभी धार्मिक स्थलों को आवश्यकतानुसार जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या को ऐसे नगर के रूप में विकसित करेगी, जहां धर्म-संस्कृति और अध्यात्म की परंपरा का निर्वाह होने के साथ-साथ आधुनिक नगर की सभी वैश्विक सुविधाएं भी होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भवन बनने हों या सड़कों का चौड़ीकरण अथवा विकास की अन्य कोई परियोजना, नागरिकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। भूमि अधिग्रहण का काम तेजी से हो और यह ध्यान रखा जाए कि किसी भी नागरिक का हित प्रभावित न हो।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गुप्तार घाट क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने परिभ्रमण पथ पर बैठने के स्थान, रामायण के विभिन्न कांडों के लिए गजेबो, दीवारों पर पौराणिक गाथाओं का चित्रण, जॉगिंग ट्रैक, लेजर शो, जलपान गृह, पुजारियों के स्थान आदि की प्रस्तावित कार्ययोजना से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने गुप्तार घाट के प्रवेश मार्ग पर आगंतुकों की सुविधा के लिए प्रस्तावित पार्किंग को मल्टीलेवल कॉम्पलेक्स के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाट क्षेत्र में सतत विकास पर्यटकों के लिए आकर्षण भी बढ़ाएगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन भी होगा।
Read Next
6 hours ago
गोरखपुर से बड़ी खबर हाईवे पर बाइक से जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली
12 hours ago
पुलिस की इंस्पेक्टर नरगिस खान। इन पर मेरठ में आय से अधिक संपत्ति की FIR
12 hours ago
जफराबाद पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ मे एक गिरफ्तार
18 hours ago
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा स्तरीय सुलभ निर्वाचन समिति की बैठक सम्पन्न.
18 hours ago
झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित.
18 hours ago
अलीगढ़ में आज ईद उल अज़हा की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से अलग अलग मस्जिदों में अदा की गई इस दौरान पुलिस व प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मस्जिदों के आस पास रही
19 hours ago
अभिनव आर्ट शम्स म्यूजिक प्रेजेंट भईया शादी कब करोगे का ट्रेलर आज बकरीद के शुभ अवसर पर रिलीज किया जा रहा है
1 day ago
देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.
1 day ago
जनता दरबार में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त.
Back to top button