उत्तराखंड

लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, शहर की सभी दुकानों का किया सैनिटाइजेशन  

नगर पंचायत प्रशासन ने शहर में सभी दुकानों का किया सैनिटाइजेशन

लालकुआ प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद शासन द्वारा दिए गए लॉकडाउन के आदेश को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद नजर आया। नगर पंचायत प्रशासन ने शहर में बड़े स्तर पर टैकरों के साथ सभी दुकानों का सैनिटाइजेशन किया।

बता दें कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए शासन ने आज शहर को बंद करने का आदेश दिया है, जिसके बाद प्रशासन ने इसे सफल बनाने के लिए पूरी तरह से तैयारी करते हुए आज शहर में नगर पंचायत, पुलिस ,स्वास्थ्य विभाग सहित सभी अधिकारियों ने शहर में निरीक्षण कर टैकरों से पूरे शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राजू नाबियाल ने कहा कि शासन के निर्देश पर कोविड-19 को देखते हुए शहर को बंद किया गया है। जिसको सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पूरे शहर में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजेशन अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा।

रिपोर्ट-भूपेंदर सिंह पन्नू

 

Leave a Reply

Back to top button