असम। अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन आज यानी शनिवार को असम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें राज्य में घुसपैठ को रोकने में असफल रहीं। जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से घुसपैठ की घटनाओं पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा सरकार ही घुसपैठ पर रोक लगा सकती है।
गृह मंत्री शाह ने कहा कि एक जमाने में यहां के सारे राज्यों में अलगाववादी अपना एजेंडा चलाते थे, युवाओं के हाथों में बंदूक पकड़ाते थे। लेकिन आज वो सभी संगठन मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं और आज युवा अपने नए स्टार्टअप के साथ जुड़कर खुद और देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।
इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आचार्य शंकरदेव के जन्मस्थान के लिए कुछ नहीं किया जिनके योगदान ने असम के इतिहास, नाटक लेखन, कला और कविता को मान्यता दी। लेकिन भाजपा राज्यों की भाषा, संस्कृति, कला को मजबूत करने में विश्वास करती है। भाजपा का मानना है कि भारत तब तक महानता हासिल नहीं कर सकता जब तक राज्यों की संस्कृति और भाषा को मजबूत नहीं किया जाता। भारत की संस्कृति और कलाएं असमिया संस्कृति और कलाओं के बिना अधूरी हैं।
Read Next
8 hours ago
कलाकार एवं क्षेत्रीय सिनेमा का विकास, सरकार की जिम्मेदारी – सुदिव्य कुमार सोनू
11 hours ago
ग्राम रोजगार सहायकों ने नवीन कलेक्टेट में डिप्टी कलेक्टर भरत कुमार को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
12 hours ago
बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक निर्देशक विनोद छाबड़ा का निधन
12 hours ago
नगरपालिका ने नहीं बनाया फुटपाथ तो घुटनों के बल जनसुनवाई पहुंचा युवक
12 hours ago
नीलकमल नीलकमल सिंह और सृष्टि उत्तराखंडी के अफेयर की खबरें आईं सामने
13 hours ago
कपिल देव और अमीत गढोके ने टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए सोबो मुंबई फाल्कन्स की जर्सी लॉन्च की।
15 hours ago
संजीव बोहरपी द्वारा निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म शादी एक सौदा
1 day ago
कानूनी रूप से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी देने वाले पर होगी एफआईआर – वरीय पुलिस अधीक्षक
1 day ago
मुंगेरीलाल सम्मानित होकर लौटे,मुंगेर युवाओं के लिए बने प्रेरणा
Back to top button