आगरा। अगर आप नए साल पर ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आ रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। पर्यटन उद्योग को बढ़वा देने के लिए ताजमहल का दीदार करने वालों की संख्या बढ़ी दी गई है। अब रोजाना 15 हजार सैलानी ताजमहल का दीदार कर सकेंगे।
बता दें कि यह नई व्यवस्था आज रविवार यानि 27 दिसंबर से लागू कर गई है। आगरा जिले के जिलाधिकारी प्रभु.एन.सिंह ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा डीएम नो बताया कि ताजमहल के टिकट सिर्फ ऑनलाइन ही बुक किए जा सकेंगे।
बता दें कि कोरोना काल और लॉकडाउन के कारण करीब छह महीने बंद रहने के बाद ताजमहल सितंबर में बंदिशों के साथ पर्यटकों के लिए खोला गया था। 20 दिसंबर तक एक दिन में पांच हजार पर्यटकों को ही ताजमहल में प्रवेश मिल पाता था। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए इसे बढ़ा दस हजार कर दिया गया। अब नए साल पर पर्यटक बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन ने ताजमहल के टिकटों की संख्या 15 हजार कर दी है। प्रशासन के इस फैसले पर पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है।
टिकटों की संख्या बढ़ने से ताजमहल पर सैलानियों की भीड़ उमड़ आई है। शनिवार को ताजमहल पर 8,256 सैलानी आए। दोपहर एक बजे ही पूरे 10 हजार टिकट बुक हो चुके थे। ताजमहल पर दोपहर एक बजे के बाद पहुंचे ऐसे सैलानी, जिन्होंने ऑनलाइन पहले से टिकट बुक नहीं किया था, वह निराश हुए तो पास के दुकानदारों और एएसआई कर्मचारियों की सलाह पर महताब बाग पहुंच गए। यही वजह रही कि इस साल महताब बाग से सबसे ज्यादा 1112 सैलानियों ने ताजमहल देखा। आगरा किला पर भी सैलानियों की भीड़ रही।
Read Next
6 hours ago
चार पहिये वाहनों में लगे काला शीशा एवं अवैध बोर्ड के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया
12 hours ago
जनसुनवाई में राष्ट्रीय महिला आयोग ने सुने 35 मामले.
12 hours ago
बिहार जनता खान मजदूर संघ के 14 सूत्री मांगों पर हुयी वार्ता.
14 hours ago
अविनाश शाही सौरभ शर्मा शुर्ति राव प्रियांशू सिंह बिरपुर मैं करेंगे धमाका
18 hours ago
मृतक नरेंद्र दीप सिंह के परिजनों से मिलें सांसद हरसिमरत कौर बादल और भाजपा नेता परमपाल कौर.
21 hours ago
ग्राम रोजगार सहायकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन.
22 hours ago
बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट द्वारा “बेगूसराय रत्न सम्मान 2025” का आयोजन.
22 hours ago
राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने सदर अस्पताल सहित अन्य स्थलों का किया निरीक्षण
1 day ago
15 दिनों में वन भूमि पर अवैध रूप से किए गए ओबी डंप को हटाने के निर्देश
Back to top button