सीएम नीतीश कुमार के करीबी और राज्ससभा सांसद आरसीपी सिंह को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुआ बैठक में यह फैसला लिया गया है। पार्टी के इस फैसले से आरसीपी सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर है।
बता दें कि बैठक में आरसीपी सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव नीतीश कुमार ने दिया, जिसका सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने समर्थन दिया।
बताते चलें कि आरसीपी सिंह नालंदा जिले के रहने वाले हैं और राजनीति में शामिल होने से पहले वह यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी थे। वे रामपुर, बाराबंकी, हमीरपुर और फतेहपुर के डीएम रह चुके हैं। सिंह का नालंदा जिले के मुस्तफापुर में छह जुलाई 1958 को जन्म हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा हुसैनपुर, नालंदा और पटना साइंस कॉलेज से हुई है। बाद में वे जेएनयू में पढ़ाई करने के लिए चले गए।
इसके अलावा बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने कहा की सीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष रहना सही बात नहीं है। उन्हों ने कहा कि आरसीपी सिंह कि अगुवाई में पार्टी और आगे बढ़ेगी, मैं तो मुख्यमंत्री बनना भी नहीं चाहता था, लेकिन लोगों ने कहा तो मैंने पद सम्भाला।
Read Next
4 hours ago
बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक निर्देशक विनोद छाबड़ा का निधन
4 hours ago
नगरपालिका ने नहीं बनाया फुटपाथ तो घुटनों के बल जनसुनवाई पहुंचा युवक
4 hours ago
नीलकमल नीलकमल सिंह और सृष्टि उत्तराखंडी के अफेयर की खबरें आईं सामने
5 hours ago
कपिल देव और अमीत गढोके ने टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए सोबो मुंबई फाल्कन्स की जर्सी लॉन्च की।
6 hours ago
संजीव बोहरपी द्वारा निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म शादी एक सौदा
18 hours ago
कानूनी रूप से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी देने वाले पर होगी एफआईआर – वरीय पुलिस अधीक्षक
18 hours ago
मुंगेरीलाल सम्मानित होकर लौटे,मुंगेर युवाओं के लिए बने प्रेरणा
18 hours ago
उपायुक्त ने की सदर अस्पताल के सुधार कार्यों की समीक्षा
18 hours ago
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की सदस्य त्रिशा सिंह को जन्मदिन पर प्रशंसकों ने दी शुभकामनायें.
Back to top button