Breaking NewsTop Newsराज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल : BJP की राजनीति आम आदमी के लिए घातक :राजेंद्र राणा…

भाजपा के दौर में अमीर और अमीर व गरीब और गरीब हुआ...

DESK : देश की जनता को आदर्शवाद व राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा खुद पूंजीवाद के ढर्रे पर चलती हुई सता हासिल करने के लिए क्या-क्या हथकंडे अपना सकती है व किस निम्न स्तर पर जा सकती है, इस बात को 8 साल से पूरा देश देख रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने जारी प्रैस बयान में कही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राणा ने कहा कि चुनी हुईं सरकारों को अस्थिर करना व अपना कब्जा जमाना भाजपा का एकमात्र एजैंडा है, जिसके लिए भाजपा अपने धन-बल का भरपूर प्रयोग करती है। महाराष्ट्र में सरकार को अस्थिर करने व विधायकों को 50-50 करोड़ में खरीदने के आरोप इस तथ्य को पुख्ता करते हैं कि भाजपा सच में ही दुनिया की सबसे बड़ी पूंजीपति पार्टी बन चुकी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

लेकिन सवाल यह उठता है कि भाजपा को अमीर बनाने वाला यह धन आया कहां से। भाजपा राज में लोकतंत्र की यह सबसे बदसूरत तस्वीर देश की जनता के सामने है। राणा ने कहा कि अब अगर भाजपा के हावी होते पूंजीवाद से छुटकारा पाना है तो देश की जनता को एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ वोट की चोट करते हुए खड़ा रहना होगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राणा ने कहा कि भाजपा के दौर में अमीर और अमीर हुआ है और गरीब और गरीब हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था तबाही की कगार पर है। लगातार बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई से भुखमरी की नौबत आ चुकी है। इसी दौर में भाजपा सबसे अमीर पार्टी कैसे बन गई, यह सोचने नहीं बल्कि समझने की भी बात है और जनता को इसे समझना होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button