मनोरंजन

मालदीव में अपना 34वां जन्मदिन मना रहीं हैं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, तस्वीरें आईं सामने

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की मालदीव के खूबसूरत लोकेशन से अपनी वीडियो

 

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज यानी बुधवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि फिलहाल श्रद्धा कपूर अपने कजन प्रियांक शर्मा की वेडिंग में शामिल होने के लिए मालदीव पहुंची हुई हैं। प्रियांक श्रद्धा की मौसी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोलाहापुरे के बेटे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस श्रद्धा ने एक सोशल मीडिया पर मालदीव की खूबसूरत लोकेशन से अपनी वीडियो भी शेयर की थी जो  उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक  श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड फिल्मों से लेकर सिंगिंग तक अपनी छाप छोड़ी है। लोग उन्हें रुपहले पर्दे पर देखना काफी पसंद करते हैं। अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के दम पर अपने प्रशंसकों का दिल जीतने वाली श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button