Breaking NewspoliticsTop Newsराज्य

अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बताकर किया अपमान,तो सोनिया गांधी ने किया बचाव…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को लेकर आज संसद में जमकर हंगामा हुआ...

DESK : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को लेकर आज संसद में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चैधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहा था जिसे लेकर स्मृति ईरानी आज कांग्रेस पर जमकर बरसी और उन्होंने कहा कि कांग्रेस ये बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं इस पूरे मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने  राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर कहा कि अधीर रंजन चौधरी माफी मांग चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये उनके मुंह से गलती से निकल गया। उनकी मंशा राष्ट्रपति का अपमान करना नहीं था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अधीर रंजन ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रही है। अधीर रंजन चौधरी ने ये भी कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे।अपनी सफाई में अधीर रंजन ने कहा कि माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है। मैंने गलती से ‘राष्ट्रपत्नी’ कह दिया था, अब अगर आप मुझे इसके लिए फांसी देना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। सत्ताधारी दल जानबूझकर साजिश में एक तिल से पहाड़ बनाने की कोशिश कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button