चार साल के अभीष्ट ने रचा इतिहास, सिर्फ झंडा देखकर बता दिया 195 देशों का नाम और राजधानी

नई दिल्ली। यह सही कहा जाता है कि पूत के पांव पालने में ही दिखाई दे जाते हैं। ऐसी कहावत को सही साबित किया है भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा के सदस्य प्रभात झा के पोते अभीष्ट झा ने।

4 वर्षीय अभीष्ट झा ने एक नया इतिहास रचा है। अभीष्ट ने 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वज को देखकर उस देश का नाम और राजधानी बताकर इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।

अपने पोते की वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए प्रभात झा ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी है। साथ ही उन्होंने लिखा कि 4 वर्षीय हमारे पोते अबीष्ट ने कमाल करते हुए इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोते अभीष्ट झा और अभीष्ट की मा और अपनी बहु श्वेता झा को भी बधाई दी है।

चार साल के अभीष्ट को राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत के अलावा कई भक्ति गीत भी याद हैं। अभीष्ट को डांस और संगीत में भी काफी रुचि है। 24 जुलाई 2016 को अभीष्ट का जन्म बिहार के सीतामढ़ी जिले के कोरियाही में हुआ। प्रभात झा के पुत्र व अभीष्ट के पिता तुषमुल झा पेशे से व्यवसायी व राजनीति में भी सक्रिय हैं, उसकी मां श्वेता झा गृहिणी हैं। अभीष्ट को स्कूल से वंडर बॉय का खिताब भी मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *