Top Newsउत्तर प्रदेशजुर्मराज्य

बदांयू गैंगरेप मामलाः 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, गैंगरेप से था सीधा कनेक्शन

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूं गैंगरेप और हत्या मामले के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में गैंगरेप के बाद हत्या के मामले को अंजाम दिया गया था। इस मामले पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने  मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें, आरोपी की तलाश पुलिस को बहुत दिनों से थी, जिसके बारे में जानकारी दिए जाने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई थी। आरोपी मेवाली गांव में एक महिला के घर में छिप कर रह रहा था।

सूत्रों के मुताबिक 45 वर्षीय महिला के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शक के आधार पर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। मगर जो मुख्य आरोपी था वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस इस आरोपी को तलाश रही थी, जिसके कारण पुलिस द्वारा पूरे उघैती इलाके की नाकाबंदी की गई थी, और उच्छी तरह से सभी घरों की तलाशी ली जा रही थी।

बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी कि आरोपी मेवली गांव में एक महिला के घर छिपा हुआ है। जब गांव वाले उस महिला के घर पूछताछ करने पहुंचे तो महिला ने साफ इनकार कर दिया था। लोगों को तभी महिला पर शक हुआ और उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया।

जानकारी मिलने पर बिना समय गवाए पुलिस और एडीजी की स्पेशल टीम महिला के घर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर लोग महिला के घर में घुस गए। भीड़ को देखकर आरोपी के होश उड़ गए और उसने भागने की कोशिश की मगर उसकी यह कोशिश नाकाम रही और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button