Breaking Newsराष्ट्रीय न्यूज

संबित पात्रा का तीखा जवाब, कहा- वैक्सीन आने से कोरोना के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी भी परेशान

"यूपी के दो लड़के हैं, जिन्हें भारत पर भरोसा नहीं"

नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर हो रही राजनीति को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूरी गैंग कोरोना वैक्सीन पर भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि  यूपी के दो लड़के हैं, जिन्हें एक दूसरे का साथ पंसद है। इन दोनों को भारत पर भरोसा नहीं है।

इन लोगों के  देश के वैज्ञानिकों और चिकित्सा पद्धति पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। भारत की वैज्ञानिक तरक्की से दो प्रजाति, एक कोरोना वायरस और दूसरी कांग्रेस पार्टी बहुत परेशान नजर आ रही है।

“> संबित पात्रा ने कहा कि वैक्सीन को लेकर हो रही राजनीति से भारतीय वैज्ञानिकों के आत्मबल को तोडने की साजिश है। कोरोना वैक्सीन मिलने से कांग्रेस नाखुश क्यों नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि विदेशी लोग आज हमारे भारत के वैक्सीन के लिए ऑर्डर दे रहे हैं। लेकिन ये नेता वैक्सीन के खिलाफ बोलकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button