Breaking Newsराष्ट्रीय न्यूज

लोकसभा में विपक्ष पर बरसे अमित शाह,  कहा- अफसरों को हिन्दू-मुस्लिम में बांटने से कैसे होगा विकास ?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- 70 साल तक अस्थाई 370 को क्यों जारी रखा?

नई दिल्ली। लोकसभा में आज जम्मू-कश्मीर कैडर रेऑर्गेनाइजेशन विधेयक पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2021 का जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने से कोई लेना-देना नहीं है, सही समय आने पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

धारा 370 को हटाने का मुद्दा अदालत में है। लंबी बहस के बाद इसे 5 जजों की बेंच को सौंप दिया। मगर, ध्यान रहे कि इस कानून पर रोक नहीं लगाई है। अदालत में होने के कारण जम्मू कश्मीर का विकास नहीं रोक सकते। इस विधेयक का जम्मू कश्मीर को राज्य के दर्जा दिए जाने के मामले से कोई लेना देना नहीं है।

इसके अलाव गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और ओवैसी जी इसको हिन्दू मुस्लिम बना रहे हैं। क्या हम देश के सरकारी अफसरों को भी हिन्दू मुस्लिम में बांटेंगे? इससे विकास कैसे होगा। अधीर रंजन चौधरी हमसे 2G और 4G की बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने तो मोबाइल सेवाएं ही बरसों तक बंद रखी। हम पर दबाव की बात की जा रही है। जरा यह भी तो बताएं कि आखिर धारा 370 को इतने साल कितने किसके दबाव में चालू रखा। जो हमसे 17 महीने में अस्थाई तौर पर राज्य के दर्जे को निलंबित करने पर सवाल उठा रहे हैं, वो बताएं कि 70 साल तक अस्थाई 370 को क्यों जारी रखा?’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button