उत्तर प्रदेशजुर्म

बहराइच : संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत,  दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

पुलिस ने पति, और सास-ससुर को किया गिरफ्तार

बहराइच। थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर थाना दरगाह शरीफ में पति, सास-ससुर दो ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पति, और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका के भाई हफीजुल्लाह निवासी ग्राम डेरवा थाना पयागपुर ने बताया कि उसने अपनी बहन हासरुननिशा का शादी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकरौली निवासी शफीक पुत्र रफीक अहमद के साथ किया था। शादी के बाद उसकी बहन का ससुराल में एक लाख रूपये दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। उत्पीड़न करने में पति शफीक, सास मुनीशा, ससुर रफीक और मृतका की दो ननद कलीमुननिशा, सूफिया और जेठ रहीस शामिल रहे।

हफीजुल्लाह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनको सूचना मिली कि उनकी बहन की मौत हो गई है। मौके पर जाकर देखा तो उनकी बहन का शव आंगन में पड़ा हुआ था। गले में रस्सी और शरीर पर चोट के निशान थे। भाई ने बहन की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

रिपोर्ट : रफ़ीक उल्ला खान

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button