दहिसर में संपन्न हुई बयार की कजरी

मुंबई: बयार मित्र परिवार की ओर से ‘कजरी बयार’ का आयोजन किया गया। दहिसर पूर्व स्थित क्रिस्टल प्राइड हॉल में आयोजित कजरी कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे। प्रसिद्ध गायक सुरेश शुक्ल और ममता उपाध्याय सहित उनकी पूरी टीम ने लोकगीतों की ऐसी बयार बहाई कि उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

उत्तर भारत की संस्कृति के प्रसार हेतु बयार परिवार की ओर से प्रति वर्ष कजरी के अलावा निमोना उत्सव का आयोजन किया जाता है। कजरी के आयोजन में आई महिलाओं के लिए आलता और चूड़ियों के साथ ही झूले की व्यवस्था की गई थी। बयार की कजरी में महिलाओं की उपस्थिति रिकार्डतोड़ हुई। कजरी सहित उत्तर भारत के कई गीतों पर माताएं-बहनें जमकर झूमीं।
वरिष्ठ समाजसेवी डॉ राधेश्याम तिवारी ने बयार परिवार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और सलाह दी कि संस्थाएं तो अपना काम कर ही रही हैं। मैं कई संस्थाओं के आयोजनों में जाता हूं लेकिन बयार के कार्यक्रम में परिवार का कार्यक्रम होने की अनुभूति होती है। कार्यक्रम में भारतीय सद्विचार मंच के अध्यक्ष डॉ शिवश्याम तिवारी, मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, डॉ आर. के चौबे, श्रीकांत मिश्रा, सुभाष उपाध्याय, रामकृपाल उपाध्याय, अमित मिश्रा, बी.डी. सिंह, डॉ किशोर सिंह, अभय चौबे, आदित्य दुबे, शंभूनाथ मिश्रा, विजय सिंह ‘कौशिक’, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, वीरेंद्र मिश्र और भालचंद्र तिवारी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पूर्व सेना अधिकारी एस.एन. मिश्रा और प्रसिद्ध अभिनेता राजप्रेमी का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इंडियन एसोसिएशन ऑफ बैंडिगो-ऑस्ट्रेलिया, शचि राकेश उपाध्याय, अनिल मिश्र, सूर्यकांत उपाध्याय, एड. अशोक मिश्र, डॉ बृजेश पांडेय, सतीश दुबे, अरविंद मिश्रा, संतोष मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, रविंद्र उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, अरविंद तिवारी, नीरज उपाध्याय आदि ने सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन अभय मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *