बिहारमनोरंजन

बचपन से ही जिद्दी इंसान हैं भोजपुरी अभिनेता रोहितराज यादव

समाज में अच्छी पकड़ होने के कारण पैक्स अध्यक्ष बने रोहित

रोहित बचपन से ही जिद्दी इंसान हैं। रोहित जब आठवीं क्लास में पढ़ते थे, तब से ही फिल्मों में काम करना चाहते थे। रोहित के पिता की इच्छा थी कि उनके बेटा डॉक्टर बने।

समाज में अच्छी पकड़ और कुशल व्यवहार होने के कारण रोहित को पैक्स अध्यक्ष बनाया गया। 14 दिसंबर 2019 को तीसरी बार रोहित पैक्स अध्यक्ष बने। रोहितराज की पहली मूवी धूम मचाई ल राजा जी, दूसरी मूवी बल्लू लोहार थी और तीसरी भोजपुरी फिल्म ये इश्क बड़ा बेदर्दी है। इस फिल्म में गुंजन पंत और रानी चटर्जी ने हिरोइन का किरदार निभाया है। रोहित राज यादव को इस मूवी में श्रेष्ठ प्रथम प्रवेश अभिनेता के लिए अवॉर्ड भी दिया गया।

रोहित राज यादव की आने वाली भोजपुरी फिल्म, प्यार होता है दीवाना सनम , स्वर्ग से सुंदर,  तड़प, प्रेम प्रसंग ,प्रेम दीवानी, प्रेम भंवड़ है, जिसमें स्वर्ग से सुंदर और प्यार होता है दीवाना सनम कि शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। यह दोनों मूवी में  अमरपाली दुबे गुंजन पंत शुभी शर्मा संजय पांडे आदि कास्ट किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button