जुर्मदिल्ली

चेन स्नैचिंगः विरोध करने पर बदमाशों ने काट दिया गला; CCTV में कैद हुई वारदात

बदमाश ने महिला की चेन खीचने की कोशिश की। महिला ने जब उसका विरोध किया तो एक धारदार चाकू से महिला पर हमला कर दिया।

नई दिल्ली। दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 2 साल की मासूम को गोद में लेकर जा रही महिला पर एक बदमाश ने हमला कर दिया। बदमाश ने महिला की चेन खीचने की कोशिश की। महिला ने जब उसका विरोध किया तो एक धारदार चाकू से महिला पर हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तुरंत शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उस महिला की मौत हो गई। बता दें कि महिला के साथ हुई छीनाझपटी और हत्या का पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।

Leave a Reply

Back to top button