बिहार : श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर सह जमुई जिला स्थापना दिवस समारोह का किया उद्घाटन  

जमुई। बिहार में समाजवाद राजनीति के प्रमुख आधार स्तंभ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर सह जमुई जिला स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन बिहार सरकार में विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह और जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह समेत अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन से पूर्व श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में स्थापित श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर अपने संबोधन में मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि उनके आदर्श मेरे पथ प्रदर्शक हैं। श्रीकृष्ण सिंह के द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर उनके सपनों का जमुई जिला, सोनो-चकाई, अंग क्षेत्र और बिहार बनाना मेरा पहला और आखिरी ध्येय है।

मंत्री सुमित कुमार सिंह ने इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया। समारोह में पूर्व मंत्री सह झाझा विधायक माननीय दामोदर रावत,  जिला प्रशासन के पदाधिकारी, कर्मचारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *