बिहार के गोपालगंज में विचित्र बच्चे का जन्म,नवजात को देखने उमड़ी भीड़

बिहार। गोपालगंज में एक अजीबोगरीब बच्चे का जन्म हुआ है। एकबारगी तो प्रसूतिकक्ष में प्रसूति कराने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी उसे देखकर डर गए। विचित्र बच्चे के जन्म लेने की सूचना फैलते ही अस्पताल में उन्हें देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मामला जिले के हथुआ अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार का है। हालांकि जन्म के कुछ देर बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। बिहार में इस तरह कई केस सामने आए हैं।

जानकारी के मुताबिक जिले के साहिबा चक्र गांव के चुनचुन यादव की पत्नी ने अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया। हालांकि बच्चा  तीन घंटे ही जीवित रहा लेकिन इस बीच नवजात को देखकर प्रसूति कक्ष के डॉक्टर और अन्य नर्सिंग स्टाफ भी हैरान रह गये। दरअसल बच्चे की त्वचा पर सफेद रंग का आवरण और दोनों आंखें सुर्ख और बड़ी-बड़ी थीं। जबड़े में भी वयस्कों जैसे दांत थे।

डॉक्टर्स ने बताया कि 10 लाख बच्चों में से एक ऐसा होता है। मां-बाप के जेनेटिक म्यूटेशन की वजह से ऐसे बच्चों का जन्म होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे ज्यादा दिनों तक जिंदा भी नहीं रहते हैं। उनकी अधिकतम सात दिन की आयु मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *