NEWSpoliticsहिमाचल प्रदेश

हिमाचल की सियासत के ताजा हाल… टूटती कांग्रेस संभाल रहे ‘SSS’

टूटती कांग्रेस के चुनाव समिति के प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे हैं...

DESK:  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस फिलहाल नेताओं के दल छोड़ने और पार्टी के अंदर जारी कथित झगड़ों का सामना कर रही है। कहा जा रहा है कि ऐसे में राज्य में तीन बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर उभर रहा है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सुक्खू फिलहाल टूटती कांग्रेस के चुनाव समिति के प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

खबरें हैं कि कांग्रेस राज्य की 20 सीटों पर सहमति बनाने में संघर्ष कर रही है। इनमें शिमला (शहरी), धर्मशाला, सुलाह, नूरपुर और शाहपुर, पछाड़, मंडी, भारमौर शामिल हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बुधवार को सोनिया के दिल्ली लौटने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति लंबित सीटों पर बड़ा फैसला ले सकती है। कांग्रेस की चुनाव समिति 14 अक्टूबर को लंबित क्षेत्रों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर बैठक कर सकती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तैयारियों में भाजपा निकली आगे
एक ओर जहां कांग्रेस राज्य में प्रियंका गांधी वाड्रा की 14 सितंबर को होने वाली रैली का इंतजार कर रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में उतरकर भारतीय जनता पार्टी को तैयारियों में बढ़त दिलाते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने 5 अक्टूबर को बिलासपुर में जनसभा की थी। वह 13 अक्टूबर को चंबा में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गुटबाजी की खबरों के बीच प्रदेश कांग्रेस नेताओं के दल-बदलने से भी परेशान नजर आ रही है। सितंबर के अंत में ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने कांग्रेस को अलविदा कहने का फैसला कर लिया। उनका कहना था कि पार्टी को अकेले ही आगे बढ़ाने वाले वीरभद्र के निधन के बाद कांग्रेस जर्जर हो गई है, जिसके पास न तो नेतृत्व है और न ही विश्वसनियता है।

इससे पहले वरिष्ठ नेता और 5 बार के विधायक राम लाल ठाकुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष का पद छोड़चुके हैं। उनसे पहले पवन काजल और लखविंदर राणा ने भाजपा का रुख किया था। साथ ही पूर्व टेलीकॉम मंत्री सुखराम के पोते आश्रय शर्मा भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button