उत्तराखंड

भाजपा महिला मोर्चा मंडल ने की बैठक, 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर की चर्चा

मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत ने कहा - 2022 में राज्य में एक बार फिर आएगी भाजपा की सरकार

सतपुलीl  नगर पंचायत सतपुली के सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा मंडल एकेशवर व सतपुली की बैठक हुई l बैठक में भाजपा सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गयाl बैठक में जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम मेंदोला, जिला उपाध्यक्ष मीनू डंगवाल ओर महामंत्री शशिबाला केश्टवाला ने शिरकत कीl

बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की फोटो पर फूल अर्पित कर की गई l बैठक में 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा गयाl

मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत ने कहा कि 2022 में राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार आएगीl  इसलिए कार्यकर्ताओं को अपने लक्ष्य को लेकर चलना हैl जिलाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद महिलाओं को सम्मानित कियाl बैठक में एकेश्वर मंडल अध्यक्षा चंपा असवाल, सतपुली मंडल अध्यक्ष शकुंतला देवी,  इंदू जुयाल, कुसुम खंतवाल, सुमन लता ध्यानी, चन्द्रकला आर्य, ममता ध्यानी, मालती जुयाल समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं l

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button