मनोरंजन

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफ, बताई ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट

अपने जन्मदिन पर रोहित शेट्टी ने फैंस को खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी बहुचर्चित फिल्म सुर्यवंशी की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी रविवार (14 मार्च) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं अपने जन्मदिन पर रोहित शेट्टी ने फैंस को खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी बहुचर्चित फिल्म सुर्यवंशी की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

इस बात की जानकारी खुद रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म सूर्यवंशी का एक टीजर साझा किया है। इस टीजर के साथ उन्होंने बताया है कि फिल्म सूर्यवंशी 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से जुड़ा यह टीजर काफी अलग है। इसमें फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से लेकर लॉकडाउन के कारण सूर्यवंशी की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने तक की झलकियों को दिखाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

वहीं टीजर के आखिरी में फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह का एक्शन अंदाज भी दिखाया गया है। जिसके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म सूर्यवंशी के नए टीजर की शुरुआत में लिखा है, ‘एक साल पहले 2 मार्च 2020 को सुर्यवंशी का ट्रेलर लॉन्च किया गया था और हमारे प्यारे दर्शकों ने इसे प्यार से देखा। लेकिन क्या हम जानते थे कि क्या आ रहा था। दुनिया में अचानक ठहराव आ गया। हमें अपनी फिल्म की रिलीज को स्थगित करते हुए एक बयान जारी करना पड़ा। लेकिन हमने अपने दर्शकों से वादा किया कि समय सही होने पर सुर्यवंशी वापस सिनेमाघरों में आएगी। हम जानते हैं कि एक साल हो गया है लेकिन एक वादा तो वादा होता है। आ रही है पुलिस, दुनिया भर के सिनेमाघरों में 30 अप्रैल को होगी रिलीज’।

सोशल मीडिया पर सुर्यवंशी का यह टीजर तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और फिल्म से जुड़े कलाकारों के फैंस टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर सुर्यवंशी के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। सिनेमा प्रेमी और अभिनेता के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म सुर्यवंशी पिछले साल मार्च में रिलीज होने वाली थी। निर्माता करण जौहर ने इसका एलान 2019 में ट्विटर पर किया था कि फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। मगर, 2020 मध्य मार्च से कोरोना वायरस महामारी की वजह से सिनेमाघर बंद होने लगे थे और फिल्म के मेकर्स ने सुर्यवंशी की रिलीज स्थगित कर दी। कई बड़ी फ़िल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुईं, मगर सूर्यवंशी के कैनवास को देखते हुए मेकर्स ने इसे सिनेमाघरों में ही रिलीज करने का फैसला किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button