उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

बुलंदशहर : AAP सांसद संजय सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

28 फरवरी को मेरठ में होने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की किसान पंचायत को लेकर संजय सिंह बुलंदशहर आये थे

बुलंदशहर। सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

संजय सिंह ने कहा कि महगाई, जमाखोरी और कालाबजारी को बीजेपी सरकार लीगलाइज़ कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का तकलीफ आसमान पर पहुंच गई है लेकिन केंद्र सरकार के कानों में जू तक नहीं रेग रही है। समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाने वालों को भाजपा सरकार आतंकवादी कह रही है।

उन्होंने कहा कि रेल, सेल गोदाम, एयरपोर्ट, बैंक, एलआईसी को केंद्र की भाजपा सरकार बेचने का काम कर रही है। इन सबके बेचे जाने से लगभग 35 लाख  नौकरी खत्म हो जाएंगी।

बता दें कि 28 फरवरी को मेरठ में होने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की किसान पंचायत को लेकर संजय सिंह बुलंदशहर आये  हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button