उत्तर प्रदेश

बुलंदशहरः कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने निकाला पैदल मार्च, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मंगलवार को किसानों ने बुलंदशहर जिले के सलेमपुर क्षेत्र में किसान पद यात्रा निकाली। इस पद यात्रा में 5 गांव के किसानों ने अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन में शामिल हुए किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

नई दिल्ली। महीनों से किसान केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर किसान महीनों से डटे हुए हैं। सरकार से किसान लगातार कानून वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं।

इसी के चलते मंगलवार को किसानों ने बुलंदशहर जिले के सलेमपुर क्षेत्र में किसान पद यात्रा निकाली। इस पद यात्रा में 5 गांव के किसानों ने अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन में शामिल हुए किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button