उत्तर प्रदेशजुर्म

रामपुर : कलयुगी बेटे ने तलवार से की पिता की हत्या

रामपुर : कलयुगी बेटे ने तलवार से की पिता की हत्या

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक कलयुगी बेटे ने तलवार से अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी। पिता शराब पीने का आदी था और बेटा उसको शराब पीने के लिए मना करता था इसी बात पर बुधवार को दोनों केस बीच विवाद हुआ और बेटे ने गुस्से में आकर तलवार से पिता की निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के भाई की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।c

कोतवाली टांडा क्षेत्र के लांबाखेड़ा गांव निवासी जयपाल सिंह जिसके दो बेटे हैं और उसके पत्नी कई साल पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। जयपाल सिंह नशे का आदी था। इसी नशे की आदत  में उसने अपनी काफी जमीन भी बेच दी थी। इसी को लेकर जयपाल सिंह और उसके बेटे अर्जुन सिंह में काफी विवाद रहता था। बेटा पिता को शराब पीने से मना करता था और इसी बात पर दोनों का विवाद होता रहता था। बुधवार को भी बेटे अर्जुन सिंह ने पिता जयपाल सिंह को शराब पीने के लिए मना किया जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे अर्जुन सिंह ने तलवार से काट कर पिता की निर्मम हत्या कर दी।

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि बुधवार को ग्राम लांबाखेड़ा निवासी राम अवतार ने थाना टांडा पर लिखित सूचना दी कि उनका भाई जयपाल सिंह उम्र 45 साल जो शराब पीने का आदी था शराब पीने के कारण ही उसने अपनी जमीन बेच दी थी और बाकी बची जमीन भी बेचना चाहता था। इस बात से उसका परिवार दुखी रहता था इसी वजह से आज उसके बेटे अर्जुन सिंह ने अपने पिता की हत्या कर दी। मामले में थाना टांडा में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मृतक के बेटे हत्यारोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button