Category Archives: कर्नाटक

कर्नाटक सरकार ने जारी किया नया आदेश, सभी स्कूलों और कॉलेजों में अब रोजाना राष्ट्रगान अनिवार्य…

DESK : कर्नाटक सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने सभी स्कूल और कॉलेजों में रोजाना राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक अब राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल और कॉलेजों में राष्ट्रगान अनिवार्य रूप से गाना होगा। राष्ट्रगान सुबह सामूहिक तौर पर गाया जाएगा, हालांकि सरकार ने अपने आदेश में मैदान में राष्ट्रगान गाने से छूट देते हुए इसे कक्षाओं के अंदर गाने की बात कही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि हाल ही में राज्य में सावरकार और टीपू सुल्तान के पोस्टर फाड़ने को लेकर दो गुट आमने सामने आ गए थे। 15 अगस्त के दिन कर्नाटक के शिमोगा में सावरकर और टीपू सुल्तान की होर्डिंग लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था। इसके बाद पुलिस को टकराव की स्थिति को रोकने के लिए धारा 144 लगानी पड़ी थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस के मुताबिक, आमिर अहमद सर्किल पर एक गुट लाइट के खंभे पर सावरकर की होर्डिंग लगाना चाहता था। वहीं दूसरा गुट इस पर मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की फोटो लगाना चाहता था, इसे लेकर दोनों गुट भिड़ गए थे।

Night Bulletin | झीलों के निर्माणकार्य का औचक निरिक्षण | जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने लिया जायजा

BJP नेता की हत्या के मामले में,10 आरोपी गिरफ्तार, कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में पोस्ट की थी…जानिए पूरा मामला

DESK. भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की गर्दन काटने का विरोध करने वाले उदयपुर के कन्हैयालाल की हत्या का कथित रूप से विरोध करने पर कर्नाटक में एक भाजपा नेता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में अब पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे इलाके में प्रवीण जब दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बाइक पर कुछ लोग आए और उनका रास्ता रोक लिया. उन्होंने कुल्हाड़ी से प्रवीण पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद से दक्षिण कन्नड़ में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा नेता की हत्या पर नेताओं के सामूहिक इस्तीफे, पूरे कर्नाटक में तनाव

DESK : कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में मंगलवार रात भाजपा युवा शाखा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इसके बाद कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। घटना के बाद से सत्ताधारी पार्टी को अपने ही कार्यकर्ताओं से गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। कई कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर एक साथ इस्तीफा दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक के कई हिस्सों में भाजपा की युवा शाखा के सदस्यों ने बड़े पैमाने पर संगठन से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं के जीवन की रक्षा करने में विफल रही है। कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील की कार को घेर लिया है और उनके साथ धक्का मुक्की कर रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

युवा इकाई के एक नेता की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बंद के आह्वान पर बुधवार को दुकान मालिकों ने शटर गिरा दिए। विहिप ने सुलिया, कदबा और पुत्तूर तालुकों में हड़ताल का आह्वान किया है। कुछ स्थानों से सरकारी बसों पर पथराव की घटनाएं भी सामने आई हैं। बोलवार में पथराव की घटना में पुत्तूर से मंगलुरु जा रही एक बस को नुकसान पहुंचा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस बीच, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला समिति के सदस्य प्रवीण नेट्टारू के पार्थिव शरीर को संघ संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा एम्बुलेंस में नेट्टारू ले जाया गया। युवा नेता का अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान नेतरू में किया जाएगा। विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। हत्या के बाद सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पुलिस ने दोषियों को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग दलों का गठन किया है। ये घटना दक्षिणपंथी संगठनों के संदेह को सांप्रदायिक मोड़ दे सकती है कि भाजपा नेता की हत्या हाल ही में उसी इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक की हत्या के प्रतिशोध में की गयी है।

‘36,000 मंदिरों को नष्ट कर इनके ऊपर बनाए गए मस्जिद’, ईश्वरप्पा बोले- हम जल्द इन्हें करेंगे हासिल…

desk :  उन्होंने कहा कि मस्जिद बनाने के लिए हमारे करीब 36,000 मंदिरों को नष्ट कर दिया गया था और अब हम कानूनी रुप से फिर से हासिल करेंगे। ईश्वरप्पा ने कहा कि, ‘36,000 मंदिरों को नष्ट कर दिया गया है और इसके ऊपर मस्जिदें बनाई गई हैं। उन्हें कहीं और मस्जिदें बनाने दें और नमाज अदा करने दें, लेकिन हम उन्हें अपने मंदिरों पर मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं दे सकते। मैं आपको बता रहा हूं, सभी 36000 मंदिरों को हिंदू कानूनी रूप से पुनः हासिल करेंगे।’

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कर्नाटक में मंदिर-मस्जिद विवाद 21अप्रैल को सामने आया, जब मंगलुरु के बाहरी इलाके में एक पुरानी मस्जिद के नीचे हिंदू मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन पाया गया। कुछ लोगों का कहना है कि मस्जिद बनने से पहले स्थल पर एक मंदिर मौजूद था। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने जिला प्रशासन से अपील की है कि दस्तावेजों की पुष्टि होने तक रिनोवेशन का काम रोक दिया जाए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मंदिर-मस्जिद विवाद तेलंगाना में भी दस्तक दे चुका है। जहां भाजपा प्रमुख बंदी संजय ने आरोप लगाया कि राज्य में कई मंदिरों को तोड़ा गया और उनके ऊपर मस्जिदें बनाई गईं। बंडी संजय ने बुधवार को AIMIM असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती दे डाली। बंडी ने कहा कि राज्य की सभी मस्जिदों की खुदाई करवाएं, अगर वहां शिवलिंग मिलते हैं तो मुसलमानों को इन मस्जिदों को हिंदुओं को सौंपना होगा। अगर वहां शव मिलते हैं, तो मुसलमान उन पर दावा कर सकते हैं। क्या आप इसे स्वीकार करेंगे?’

24 घंटे में 91 हजार नए मामले,देश में कोरोना कहर

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के लगभग 91 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 325 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वहीं, 19,206 मरीज रिकवर हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए मामले आए। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,51,09,286 हो गए हैं। वहीं, सक्रिय मामले बढ़कर 2,85,401 हो गए हैं। इसके अलावा कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,82,876 हो गई है।देश में लगभग 200 दिन बाद कोरोना के इतने नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 10 जून को 92,291 नए मामले सामने आए थे। वहीं, मंगलवार को कोरोना के 58 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन के मामले बढ़कर अब 2,630 हो गए हैं। इसके अलावा 995 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 797 जबकि देश की राजधानी दिल्ली में इसके कुल मामले 465 हो गए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

WHO की चेतावनी- ओमिक्रोन को हल्के में ना लें…

नई दिल्लीकई देशों में पैर पसार चुका ओमिक्रोन वैरिएंट भारत में भी अपना कहर बरपा रहा है। देश में ओमिक्रोन के लगभग दो हजार मामले सामने आ चुके हैं। ओमिक्रोन के साथ ही कोरोना संक्रमण ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इसी बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ओमिक्रोन को लेकर चेतावनी दी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते नए और घातक वैरिएंट का सामना करना पड़ सकता है। डब्ल्यूएचओ की वरिष्ठ आपातकालीन अधिकारी कैथरीन स्मालवुड ने कहा कि इससे सतर्क रहना होगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

डब्ल्यूएचओ की अधिकारी ने कहा कि ओमिक्रोन को हल्के में लेने की भूल ना करें। उन्होंने कहा कि सर्दी, खांसी को आम बीमारी समझने की गलती कतई ना करें। ओमिक्रोन मौत का कारण बन सकता है। हालांकि, ये डेल्टा की तुलना में थोड़ा कम घातक है, लेकिन फिर भी इससे सतर्क करने की जरूरत है। बता दें कि ओमिक्रोन 29 दिसंबर 2021 तक लगभग 128 देशों में फैल चुका है। अधिकारी ने आगे कहा कि ओमिक्रोन जंगल में आग की तरह फैल रहा है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि ये कम गंभीर नजर आ रहा है। ऐसे में इससे जल्द उबरने की उम्मीद जगी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उधर, डब्ल्यूएचओ ने कोविड मरीजों को 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहने की सलाह दी है। एक अधिकारी ने कहा कि कम संक्रमण वाले देशों में क्वारंटीन की लंबी अवधि कोरोना मामलों को कम करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि देशों की अर्थव्यवस्था को चालू रखने के लिए क्वारंटीन की छोटी अवधि को उचित ठहराया जा सकता है। ओमिक्रोन यूरोप समेत पूरे विश्व में कहर बरपा रहा है। ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में इसके दो लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड बगैर लाकडाउन के संक्रमण में वृद्धि का सामना कर सकता है। वहीं इटली में एक दिन में 1,70,844 मामलों की पुष्टि हुई है। इटली में 259 मरीजों की मौत भी हुई है।

दिल्ली में अब वीकेंड कर्फ्यू लागू, पूरी कैपेसिटी से चलेंगी मेट्रो और बस, बिना मास्क प्रवेश नहीं

राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इससे पहले सरकार की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया था। इन दिनों कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए येलो अलर्ट के हिसाब से काम किया जा रहा है। मंगलवार को हुई डीडीएमए की बैठक में अन्य पाबंदियों पर भी चर्चा की गई। इसके तहत अब सरकारी कार्यलयों में 50 फीसद कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे और 50 फीसद आफलाइन काम करेंगे। केवल अनिवार्य सेवाओं के लिए कार्यालय खुले रहेंगे। दिल्ली में प्राइवेट कार्यालयों में भी 50 प्रतिशत स्टाफ को काम करने की इजाजत होगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि एक समस्या ये भी आ रही थी कि बस स्टाप, मेट्रो स्टेशन सुपर स्प्रेडर बनने के संकेत मिल रहे थे। यहां लंबी लाइनें लग रही थी। इसको देखते हुए अब ये तय किया गया है कि बसें और मेट्रो पूरी कैपेसिटी पर चलेंगी मगर बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। बिना मास्क के मेट्रो और बस में यात्रा करना पूरी तरह से वर्जित रहेगा। उधर सख्त पाबंदियों को लागू करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई गई थी। इसी बैठक में राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद कुछ चीजें तय की गई। बैठक में राजधानी में कड़े नियम लागू करने पर भी विचार किया गया, इसके तहत ही वीकेंड कर्फ्यू लागू करने पर सहमति बनी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेसवार्ता की और वीकेंड कर्फ्यू के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओमिक्रोन के केस लगातार बढ़ रहे हैं। मगर इससे नुकसान ज्सादा नहीं हो रहा है। पिछले आठ-दस दिन में कुल मरीज 11 हजार आए हैं। मगर अस्पतालों में 300 के करीब मरीज हैं। आक्सीजन पर 120 के करीब हैं, सात लोग वेंटिलेटर पर हैं। विशेषज्ञों ने कहा है कि मरीज घर पर रहकर ही होेम आइसोलेशन में रहें।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की बैठक हुई है। फैसला लिया गया है कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगेगा, जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी। सरकारी दफ्तरों में 50 प्रतिशत स्टाफ ही करेगा काम। बाकी का घर से काम करेगा। सरकारी कार्यलयों में आनलाइन या वर्क फ्राम होम लागू होगा, केवल अनिवार्य सेवाओं के कार्यालय खुले रहेंगे। प्राइवेट कार्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ को काम करने की इजाजत होगी। सभी डीएम और डीसीपी को इसे सख्ती से लागू कराने के लिए कहा गया है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत छह प्रतिशत संक्रमण दर व चार हजार से अधिक कोरोना मामले सोमवार को दर्ज होने के बाद राजधानी अब रेड अलर्ट की स्थिति में पहुंच चुकी है। ग्रेप के तहत लगातार दो दिनों तक पांच प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर होने पर रेड अलर्ट जारी किया जा सकता है।

ऐसे पहचानें ओमिक्रोन के लक्षण और करें मुकाबला-ओमिक्रोन सेडरिए नहीं !

ओमिक्रोन की दहशत के बीच मेरठ और आसपास के जिलों में इनदिनों कोरोनावायरस पांव पसारने लगा है। ओमिक्रोन से बचाव रखना जरूरी है। चिकित्‍सकों के मुताबिक ओमिक्रोन के शुरुआती लक्षणों में कमजोरी महसूस होना, नाक बहना, गले में खराश व सुगंध न आना आदि शामिल है। यदि ऐसा होता है तो इन लक्षणों को गंभीरता के साथ लें और तुरंत डाक्‍टर को दिखाए और उनकी सलाह लें। घर से बाहर निकलते वक्‍त हमेशा मास्‍क पहनकर ही निकलें। ज्‍यादा जरूरी होने पर घर से बाहर निकलें। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। मेरठ में भी ओमिक्रोन ने दस्‍तक दे दी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मेरठ में मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलोजिस्ट डा. अमित गर्ग ने बताया कि डेल्टा वैरिएंट की आर-वैल्यू यानी एक व्यक्ति से 1.6 लोगों में संक्रमण फैल रहा था, जो ओमिक्रोन में 2.0 पाई गई है। दोनों वायरसों की संक्रमण दर में दोगुने का भी अंतर नहीं मिला है। लेकिन वायरस के बदलते रूप को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं मेरठ मेडिकल कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य डा. ज्ञानेश्वर टांक का कहना है कि मेडिकल कालेज में 20 बेडों का ओमिक्रोन वार्ड बनाया जा रहा है। इस वायरस से संक्रमित होने वालों में कई नए लक्षण मिल रहे हैं। मेरठ में ही सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डा. वीरोत्तम तोमर का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर भी यूरोप के बाद भारत आई थी। ओमिक्रोन के बड़ी संख्‍या में मरीज मिल चुके हैं। वहीं विशेषज्ञों का दावा है कि संक्रमण की नई लहर जनवरी-फरवरी 2022 में तेजी पकड़ सकती है। मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलोजिस्ट डा. अमित गर्ग ने बताया कि आरएनए वायरस में म्यूटेशन होता रहता है, ऐसे में ओमिक्रोन आने वाले दिनों में ज्यादा खतरनाक बन सकता है या कमजोर पड़ जाएगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारत में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट ने दे दी दस्तक -दोनों मामले कर्नाटक से

भारत में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। ये दोनों मामले कर्नाटक से हैं। 66 साल और 46 साल के व्यक्तियों में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है। लगभग 29 देशों में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के 373 मामले दर्ज किए गए हैं। लव अग्रवाल ने बताया कि ओमिक्रोन से जुड़े सभी मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं। देश और दुनियाभर में ऐसे सभी मामलों में अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं देखा गया है। डब्ल्यूएचओ ने भी कहा है कि ओमिक्रोन के उभरते लक्षणों का अध्ययन किया जा रहा है। संयुक्त स्वास्थ्य सचिव ने आगे कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बारे में बहुत से तथ्य विज्ञान के द्वारा अभी सामने आने वाले हैं। भविष्य में जो भी निर्णय लिए जाए वे सभी निर्णय वैज्ञानिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही लिए जाने चाहिए। देश में वैक्सीन के बूस्टर डोज को लेकर नीति आयोग के सदस्य डाक्टर वीके पाल ने बताया कि पूरी दुनिया में अभी ओमिक्रोन के प्रभाव को समझा जा रहा है। जैसे-जैसे जो स्थिति सामने आएगी उसके आधार पर आगे फैसले लिए जाएंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आइसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्थापित 37 प्रयोगशालाओं के INSACOG के जीनोम अनुक्रमण प्रयास के माध्यम से कर्नाटक में अब तक ओमिक्रोन के दो मामलों का पता चला है। हमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन कोरोना को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। देश में कोरोना के 55 फीसद मामले कर्नाटक और केरल राज्य से-देश में कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केरल और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं, जहां अभी 10 हजार से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले हैं। देश के 55 फीसद मामले इन दो राज्यों में दर्ज किए गए हैं। देश में इस समय कोरोना के 99,763 सक्रिय मामलों की संख्या है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 9,765 नए मामले सामने आए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देश में 125 करोड़ से ज्यादा लगाई गई कोविड वैक्सीन की डोज-टीकाकरण की जानकारी देते हुए लव अग्रवाल ने बताया कि देश में हम अब तक लोगों को 125 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन की डोज लगा चुके हैं। 84.3 फीसद लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 45.92 फीसद लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुके हैं। संयुक्त स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि विश्व में अभी भी कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। पिछले एक हफ्ते में दुनिया में 70 फीसद मामले यूरोप से आए हैं। एक हफ्ते में यूरोप में 2.75 लाख कोविड मामले आए और 29,000 से अधिक मृत्यु एक हफ्ते में यूरोप में दर्ज की गई है।

21 राज्यों में कम केस, आंशिक लॉकडाउन जारी,देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 48 हजार से अधिक मामले

केरल में अचानक बढ़े केस

केरल में अचानक कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। केरल के आंकड़े डरा रहे हैं। यहां बीते दो दिनों से नए केस 13,500 से ज्यादा आ रहे हैं। इससे पहले 21 जून को यह संख्या घटकर 7,449 तक पहुंच गई थी।

इसके साथ ही देश के 21 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। इन राज्यों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

देश के दस राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रही है। देश के इन 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां लॉकडाउन जैसे कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

देश में कोरोना महामारी की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार जारी है। देश में अब कोरोना के रोजाना मामले 50 हजार से कम हो चुके हैं तो वहीं मौतों की संख्या भी एक दिन में हजार तक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 48,786 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश भर में कोरोना संक्रमण के कारण 1005 मरीजों की मौत हुई है।

इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना के सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में 61588 लोग कोरोना ठीक हुए है। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी बीते एक दिन में 13,807 की कमी आई है।