Category Archives: गुजरात

गांव-गांव शहर-शहर, बाढ़ का जानलेवा कहर,गुजरात में भारी बारिश से हाल बेहाल…

DESK : दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ गया और विभिन्न निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसके कारण 1,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में अगले पांच दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

छोटा उदयपुर के बोडेली तालुका में रविवार को शाम छह बजे तक सिर्फ 12 घंटे में 433 मिमी बारिश हुई, जिसके कारण उच और हेरान नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और निचले इलाकों में बाढ़ आई गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इन जिलों के कलेक्टरों से बातचीत की और इन इलाकों के लो लाइन एरिया और कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए कहा। साथ ही भोजन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। वहीं भारी बारिश को देखते हुए अहमदाबाद नगर निगम ने अपने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उप मामलातदार सतीश मल ने कहा, ‘‘हमने अब तक बोडेली शहर के निचले इलाकों और छोटा उदयपुर जिले के नसवारी तालुका के अकोना गांव से 65 लोगों को बचाया है। इसके अलावा 800 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।” अधिकारियों ने बताया कि ओरसांग नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वलसाड के कुछ निचले इलाकों में बाढ़ आ गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कावेरी और अंबिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, इसलिए नवसारी जिले के अधिकारी भी अलर्ट पर हैं। शनिवार से हो रही भारी बारिश के कारण दक्षिण और मध्य गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कई बांधों में पानी भर गया और नदियां उफान पर हैं। कई नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं, जिससे संबंधित प्रशासन को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।

दहेज के लिए पत्नी का गला रेता : लड़की के परिजनों ने किया शव लेने से इनकार…जानिए पूरी खबर

DESK : दहेज की लालच में अंधे हो चुके एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा बाखड्डा गांव से जुड़ा हुआ है। मृतक महिला की पहचान रवि तांती की पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है। गांव में हुए इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बताया जाता है कि पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसी विवाद से नाराज होकर पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद मौके से पति फरार हो गया। इस घटना से आसपास में खलबली मच गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी। मौके पर मायके वालों ने पहुंचकर उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज के कारण उसकी शोभा देवी को निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दिया। लेकिन परिजन शव को लेने से इंकार कर दिया। कहा कि इसके दाह संस्कार के लिए भी पैसा नहीं है। इसलिए इसका शव हम नहीं ले जाएंगे और शव को छोड़कर सदर अस्पताल से भाग गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष ने बताया कि पति पत्नी में पारिवारिक विवाद था। इसी विवाद के कारण हो सकता है पति के द्वारा महिला की गला रेतकर हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी किया जा रहा है।

AAP : गुजरात में बोले केजरीवाल – BJP को ठीक करने की एकमात्र दवा है…

DESK : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेहसाणा शहर में ‘आप’ की तिरंगा यात्रा एवं रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल उनकी पार्टी से डरती है क्योंकि यह ‘‘ईमानदार और देशभक्त” पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब लोग सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ बोलते हैं तो भाजपा ने ‘‘गुंडागर्दी” का सहारा लेती है वही अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लोगो को कहा की उन्होंने कहा कि ‘आप’ भारतीय जनता पार्टी को ‘‘ठीक” करने के लिए एकमात्र ‘‘दवा” है।

उन्होंने कहा कि ‘‘परिवर्तन यात्रा” के दौरान हजारों लोगों ने ‘आप’ नेताओं से कहा है कि वे गुजरात में बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात बदलाव की ओर देख रहा है। गुजरात भाजपा और उसकी ‘बहन’ कांग्रेस से तंग आ चुका है। हम जहां भी गए (‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान) दिल्ली में ‘आप’ सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के बारे में सभी को पता था।” उन्होंने मांग की कि गुजरात में भाजपा सरकार दिल्ली में ‘आप’ सरकार की तर्ज पर राज्य के शहीद सैनिकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का भुगतान करे।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान आप नेताओं से कहा कि पार्टी के खिलाफ बोलने के लिए भाजपा ने गुंडागर्दी का सहारा लिया। डरने की कोई जरूरत नहीं है। गुजरात एक बदलाव लाने जा रहा है। भाजपा को ठीक करने की एक ही दवा है- और वह है ‘आप’। भाजपा सिर्फ ‘आप’ से डरती है और किसी से नहीं।” दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल ‘‘असली मुख्यमंत्री” हैं जो सरकार चला रहे हैं जबकि भूपेंद्र पटेल केवल नाम के मुख्यमंत्री हैं। अपने हाल के संबोधन में, पाटिल ने केजरीवाल का नाम लिए बिना उन्हें ‘‘महा ठग” करार दिया था।

भाजपा का विरोध में हार्दिक पटेल का बड़ा कदम ,अमित शाह को बताया जनरल डायर…

desk : देश की राजनीति में कब क्या हो जाए, इसको लेकर बड़े बड़े भविष्यवक्ता भी सटीक जानकारी नहीं दे सकते हैं। कल तक जो हार्दिक पटेल भाजपा के विरोध में अपनी राजनीति चला रहे थे। वक्त के थपेड़ों ने उन्हें ऐसा बदला कि आज वह खुद बीजेपी में शामिल होने जा रहे है। आज 11 बजे वह भाजपा में शामिल होने के लिए बीजेपी ऑफिस पहुंचेंगे। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से आधिकारिक तौर पर ये जानकारी दे दी गई है कि हार्दिक पटेल 2 जून को पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हार्दिक पटेल का 2 जून का जो कार्यक्रम सामने आया है, उसके मुताबिक उन्होंने सुबह 9 बजे अपने घर पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया है। दुर्गा पूजा के बाद हार्दिक स्वामीनारायण जाएंगे और गो पूजा करेंगे। हार्दिक पटेल 11 बजे बीजेपी के ऑफिस कमलम पहुंचेंगे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. बीजेपी कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, हार्दिक पटेल को सदस्यता दिलाएंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके साथ ही हार्दिक पटेल के सियासी जीवन का नया अध्याय शुरू हो जाएगा। कुछ दिनों में ही वह देश की सबसे पुरानी पार्टी से देश में मजबूती से पैर पसारने वाली पार्टी के हो जाएंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हार्दिक पटेल ने तेजी से सियासत की सीढ़ियां चढ़ी हैं। 2014 में उन्होंने सार्वजनिक जीवन का आगाज किया था। हार्दिक तब पाटीदार संगठन सरदार पटेल ग्रुप से जुड़े थे इस ग्रुप ने ही आगे चलकर पाटीदार आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया। सरदार पटेल ग्रुप ने साल 2015 में पाटीदार आरक्षण की मांग को लेकर पहली रैली विसनगर में निकाली थी।

नमक कारखाने की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की दबकर मौत, 30 से ज्यादा मलबे में दबे…

DESK. गुजरात के मोरबी जिले में एक नमक कारखाने की दीवार अचानक काम कर रहे लोगों के ऊपर गिर गई. हादसे में 12 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं मलबे में करीब 30 से ज्याद मजदूर अभी और दबे हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई. वहीं घटना की जानकारी लगते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यह घटना बुधवार दोपहर 12 के आसपास की बताई जा रही है. जहां हलवद GIDC स्थित सागर सॉल्ट नाम की एक फैक्ट्री दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक दीवार गिरने से कई मजदूर इसके नीचे दब गए. मरने वालों में रमेशभाई नरसिम्हाभाई खिराना, श्यामभाई रमेशभाई कोली, रमेशभाई मेघाभाई कोली, दिलाभाई रमेशभाई कोली, दीपकभाई सोमानी, राजूभाई जेरामभाई, दिलीपभाई रमेशभाई, शीतबेन दिलीपभाई, राजीबेन भरवाड, देवीबेन भरवाड, काजलबेन जेशाभाई और दक्षाबेन रमेशभाई कोली के रूप में हुई है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा-मोरबी में दीवार गिरने से हुई त्रासदी हृदय विदारक है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. उम्मीद करता हूं कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे स्थानीय अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.

देश के सबसे बड़े बैंक को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, किसान को एनओसी नहीं देने पर…

DESK : एक तरफ अरबों रुपए लेकर भागनेवालों का कुछ नहीं बिगाड़ पाती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग जो समय पर बैंक का कर्ज चुकता कर देते हैं, ऐसे लोगों को परेशान करने में कोई कसर बाकी नहीं रखते हैं। ऐसा ही एक मामल गुजरात से सामने आया है। जहां देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने एक किसान को कर्ज चुकाने के बाद सिर्फ इसलिए एनओसी नहीं दिया, क्योंकि किसान ने बैंक को कर्ज का 31 पैसा जमा नहीं किया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मामला गुजरात हाईकोर्ट में पहुंचा और कोर्ट ने बैंक को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान कोर्ट ने बैंक पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आपने तो हद कर दी। अदालत ने बैंक से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह उत्पीड़न के सिवा और कुछ नहीं है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दरअसल, याचिकाकर्ता राकेश वर्मा और मनोज वर्मा ने अहमदाबाद शहर के पास खोर्जा गांव में किसान शामजीभाई और उनके परिवार से वर्ष 2020 में जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था। शामजीभाई ने एसबीआई से लिए गए फसल ऋण को पूरा चुकाने से पहले ही याचिकाकर्ता को जमीन तीन लाख रुपये में बेच दी थी. ऐसे में जमीन के उस टुकड़े पर बैंक के बकाया शुल्क के कारण याचिकाकर्ता (जमीन के नये मालिक) राजस्व रिकॉर्ड में अपना नाम नहीं दर्ज करवा सकते थे. हालांकि, किसान ने बाद में बैंक का पूरा कर्ज चुकता कर दिया, लेकिन इसके बावजूद एसबीआई ने एनओसी जारी नहीं किया.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बापू के दर पर बोरिस, साबरमती आश्रम में चलाया ‘बापू’ का चरखा…

DESK. ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे. एयरपोर्ट पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल सहित कई अन्य गणमान्यजनों ने उनका स्वागत किया. बोरिस जॉनसन वहां से साबरमती आश्रम गये और बापू की स्मृतियों का अवलोकन करने के बाद उन्होंने चरखा चलाया. महात्मा गाँधी की साबरमती आश्रम से जुड़े जीवन संस्मरणों से भी वे अवगत हुए.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यह पहला मौका है जब ब्रिटेन के कोई प्रधानमंत्री गुजरात के दौरे पर आए हैं। उनका यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। ब्रिटिश पीएम राज्य में एक विश्वविद्यालय और एक फैक्ट्री में भी जाएंगे। वे कई व्यापारिक समूह के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही ब्रिटेन और भारत के बीच वाणिज्यिक, व्यापार और कई अन्य संबंधों पर चर्चा करेंगे। कहा जा रहा है कि उनके गुजरात आने के पीछे की एक वजह यह भी है कि ब्रिटेन में रहने वाले बड़ी संख्या में ब्रिटिश-भारतीय लोगों का गुजरात में पैतृक घर भी है, ऐसे में उनका यह दौरा भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ भी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) का दौरा करेंगे। गुजरात बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी की अत्याधुनिक सुविधाओं का दौरा करेंगे। वे गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर भी जा सकते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार ? जनवरी के बाद साप्ताहिक मामलों में 35% की वृद्धि…

Desk : देश में लगातार 11 हफ्तों की गिरावट के बाद, इस सप्ताह फिर से कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी गई। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती राज्यों में संक्रमण में उछाल के साथ पिछले सात दिनों की संख्या में 35% की वृद्धि देखी गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानीबंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिं ,क को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हालांकि, कुल मामलों की संख्या कम है और अब तक, वृद्धि तीन राज्यों तक ही सीमित है। लेकिन इन बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया के कोविड डेटाबेस के अनुसार, भारत ने रविवार (11-17 अप्रैल) को समाप्त सप्ताह में लगभग 6,610 ताजा मामले दर्ज किए, जो पिछले सात दिनों में 4,900 की तुलना में अधिक हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले पिछले सप्ताह में लगभग 7,010 मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन इस बार के आंकड़ों में केरल के आंकड़े शामिल नहीं हैं। क्योंकि राज्य ने वर्तमान सप्ताह से कोविड डेटा जारी करना बंद कर दिया है। केरल ने पिछले सप्ताह (4-10 अप्रैल) 2,185 मामले दर्ज किए थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देश में वायरस से होने वाली मौतों में गिरावट जारी है, सप्ताह के दौरान केवल 27 नई मौतें दर्ज की गईं, जो 23-29 मार्च, 2020 के बाद से दो वर्षों में सबसे कम है। पिछले हफ्ते कुल 54 मौतें हुईं थीं जिनमें केरल में अकेले 13 हुईं थीं।

संक्रमण में वृद्धि देखने वाले सभी तीन राज्यों में एक सप्ताह के भीतर नए मामले दोगुने से अधिक देखे गए। दिल्ली में नए मामलों की सबसे अधिक संख्या 2,307 है, जो पिछले सप्ताह के 943 के मुकाबले 145% की वृद्धि है। राजधानी में देश में दर्ज किए गए सभी मामलों में एक तिहाई से अधिक का योगदान है।

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 517 नये मामले आए और संक्रमण की दर 4.21 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, शहर में कोरोना वायरस संक्रमण से आज किसी की मौत नहीं हुई है।

हरियाणा में, साप्ताहिक मामले बढ़कर 1,119 हो गए, जो पिछले सप्ताह की संख्या 514 से 118% अधिक है। उत्तर प्रदेश ने संख्या में 141% की वृद्धि दर्ज की है। यूपी में इस सप्ताह 540 मामले दर्ज किए गए जो पिछले सप्ताह 224 से अधिक है। यूपी हरियाणा, दोनों राज्यों में, अधिकांश नए मामले दिल्ली से सटे एनसीआर शहरों, जैसे गुड़गांव, नोएडा और गाजियाबाद से सामने आ रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अन्य जगहों पर, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में साप्ताहिक मामले कमोबेश ज्यादा नहीं बदले। गुजरात में, पिछले सप्ताह देखी गई वृद्धि इस सप्ताह कम दिखी, इस सप्ताह राज्य में 110 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि पिछले सप्ताह में 115 मामले दर्ज किए गए थे। राजस्थान ने मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की – 67 की तुलना में 90 मामले इस सप्ताह दर्ज दिए गए।

WHO प्रमुख के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर होंगे,दौरे के दौरान पीएम मोदी गांधीनगर,बनासकांठा कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर होंगे, जहां वह कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दौरे के दौरान पीएम मोदी गांधीनगर, बनासकांठा, जामनगर और दाहोद में कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदानोम घेब्रेयसस की भी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा सोमवार से शुरू होगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए बहुत गर्व की बात है कि ‘डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन’ की आधारशिला 19 अप्रैल को रखी जाएगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह केंद्र वैश्विक आरोग्य को आगे बढ़ाने के लिए चिकित्सा की पारंपरिक पद्धति का उपयोग करने के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जानकारी के अनुसार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले हफ्ते दो दिवसीय भारत यात्रा पर अहमदाबाद जाएंगे। इसी के साथ वह गुजरात की यात्रा करने वाले ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। डाउनिंग स्ट्रीट के मुताबिक, भारत की यात्रा के दौरान जॉनसन अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ “गहन बातचीत” करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जॉनसन की पहली भारत यात्रा 21 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद से शुरू होगी, जो प्रधानमंत्री मोदी का गृह राज्य है। डाउनिंग स्ट्रीट ने शनिवार को एक बयान में बताया कि इस दौरान भारत और ब्रिटेन, दोनों के प्रमुख उद्योगों में निवेश की घोषणाएं होंगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बयान के अनुसार, जॉनसन इसके बाद 22 अप्रैल को मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना होंगे, जहां दोनों नेता भारत-ब्रिटेन के बीच रणनीतिक रक्षा, कूटनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर गहन बातचीत करेंगे।

24 घंटे में 91 हजार नए मामले,देश में कोरोना कहर

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के लगभग 91 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 325 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वहीं, 19,206 मरीज रिकवर हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए मामले आए। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,51,09,286 हो गए हैं। वहीं, सक्रिय मामले बढ़कर 2,85,401 हो गए हैं। इसके अलावा कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,82,876 हो गई है।देश में लगभग 200 दिन बाद कोरोना के इतने नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 10 जून को 92,291 नए मामले सामने आए थे। वहीं, मंगलवार को कोरोना के 58 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन के मामले बढ़कर अब 2,630 हो गए हैं। इसके अलावा 995 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 797 जबकि देश की राजधानी दिल्ली में इसके कुल मामले 465 हो गए हैं।