Category Archives: झारखण्ड

Rahul Gandhi हिंदूओं का दिल जीतने पहुंचे वैद्यनाथ मंदिर,”नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे सुनकर लौटे

राहुल गांधी कब क्या बोल दें क्या कर दें ये किसी को कुछ पता नहीं होता है। आजकल राहुल गांधी देश में भारत जोड़ों न्याय यात्रा लेकर निकले हैं। अभी असम में इस यात्रा को लेकर उनकी वहां के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा से खूब नोंकझोक हुई थी, लेकिन अब ये यात्रा झारखंड पहुंच चुकी है। न्याय यात्रा के 21वें दिन राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय झारखंड के देवघर पहुंची तो राहुल गांधी यहां के बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंच गए। इस दौरान राहुल गांधी ने जो वेशभूषा पहन रखी थी उसे देखकर आप भी एक बार सोच में पड़ जाएंगे। गुलाबी धोती पहने और माथे पर चंदन लगाए ये राहुल गांधी ही हैं।

लेकिन जब इतनी तैयारी के बाद भी पूजा की ये वीडियो सामने आई तो लोगों ने ये पूछना शुरू कर दिया क्या कोई जबरदस्ती उनसे पूजा करवा रहा था ? जनता तो जनता है। राहुल जब मंदिर से निकले तो वहां मौजूद लोगों ने राहुल गांधी की हूटिंग करते हुए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। पब्लिक यहीं नहीं रूकी उसने जय श्रीराम के नारों से राहुल को चिढ़ाना शुरू कर दिया। जिसके बाद राहुल शाम को देवघर से धनबाद के लिए निकल गए क्योंकि रात को यात्रा यहीं रूकी थी। अब राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज झारखंड के धनबाद से बोकारो के लिए निकल गई। राहुल बोकारो में चास के जोधाडीह मोड़ से राजेंद्र नगर तक पदयात्रा करेंगे।राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। 20 मार्च को खत्म होने वाली यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6700 किमी का सफर तय करेंगे।

न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए 20 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में खत्म होगी। 66 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल अपनी इस न्याय यात्रा के जरिए 15 राज्यों की 100 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रहे हैं।आपको बता दें भारत जोड़ो न्याय यात्रा सबसे ज्यादा दिन UP में रहेगी। यह यात्रा 11 दिन में 20 से ज्यादा जिले कवर करके कुल 1074 KM की दूरी तय करेगी। UP में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं, लेकिन साल 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक सीट पर सिमट गई थी। रायबरेली से केवल सोनिया गांधी को जीत मिली थी।

इस चुनाव में कांग्रेस अपनी पैतृक सीट अमेठी भी हार गई थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बड़े अंतर से हरा दिया था। ऐसे में कांग्रेस का फोकस लोकसभा की कई अहम सीटों पर रहेगा। इनमें वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ और प्रयागराज शामिल हैं।

झारखण्ड: ED के सामने पेशी से पहले बोले सीएम सोरेन- ‘सरकार गिराने की कोशिश’

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर जाने से पहले एक  प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.  और कहा की, ”आज मुझे ईडी के दफ्तर में जाना है, जैसे कि मुझे समन दिया गया है. मैंने एक पत्र ईडी को भेजा है. ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे पूछताछ के लिए बुलाया गया है.” उन्होंने कहा, ”आरोप कहीं से भी सही नहीं लगते. 1000 करोड़ का घोटाला करने के लिए कितने करोड़ का खनन होगा. जांच एजेंसियों को पूरी जांच कर ही आगे बढ़ना चाहिए था. जैसे कारवाई चल रही है, ऐसा लगता है कि हम देश छोड़कर भागने वाले हैं. सरकार को अस्थिर करने का षड़यंत्र कहा जा सकता है, जो हमारी सरकार बनने के बाद से जारी है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के उल्लंघन और साहेबगंज जिले में एक अवैध खनन मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के लिए तलब किया है. ईडी ने मामले में सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और दो अन्य स्थानीय कथित बाहुबली बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया है. ईडी ने कहा है कि उसने राज्य में अब तक 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन से संबंधित अपराध का पता लगाया है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

झारखंड में अवैध खनन और मनी लॉड्रिंग के मामले में कई छापेमारी हुई हैं. छापेमारी के दौरान हेमंत सोरेन से संबंधित मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं. इनमें उनकी कई बैंकों की चेकबुक, पासबुक और हेमंत सोरेन के साइन शामिल हैं. ईडी को इस मामले में महत्वपूर्ण दस्तावेज गिरफ्तार आरोपी पंकज मिश्रा के पास से बरामद हुए थे.

झारखंड स्थापना दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि…CM सोरेन भी रहे मौजूद

DESK:  झारखंड को आज 22 साल पूरे हो चुकें हैं। स्थापना दिवस के इस खास मौके पर माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी समेत माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों का फूलों का साथ स्वागत किया। इसके बाद बिरसा मुंडा की जयंती पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए और नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और झारखंड की महिला, बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने उलीहातू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर परराष्ट्रपति ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार झारखंड आईं हैं। राज्यपाल के तौर पर उनका इस राज्य से गहरा रिश्ता रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस राज्य की पहली महिला राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त है। द्रौपदी मुर्मू का झारखंड में छह साल एक माह अठारह दिनों का कार्यकाल रहा। वे इस दौरान विवादों से बेहद दूर रहीं। बतौर कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल में झारखंड के विश्वविद्यालयों के लिए चांसलर पोर्टल शुरू कराया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विश्वविद्यालयों के कॉलेजों के लिए एक साथ छात्रों का ऑनलाइन नामांकन शुरू कराया। विश्वविद्यालयों में यह नया और पहला प्रयास था। राज्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ऐसे कई बेहतरीन फैसले दर्ज हैं। झारखंड आने का मुख्य उद्देश्य है भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करना। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति के साथ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अपने जीवन काल में ही एक महापुरुष का दर्जा पाया। उन्हें उस इलाके के लोग ‘धरती बाबा’ के नाम से पुकारा और पूजा जाता था। उनके प्रभाव की वृद्धि के बाद पूरे इलाके के मुंडाओं में संगठित होने की चेतना जागी। आज भी बिहार, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में बिरसा मुण्डा को भगवान की तरह पूजा जाता है।

झारखंड पदों एवं सेवा की रिक्तियों में आरक्षण…संशोधन प्रस्ताव

DESK:  झारखंड पदों एवं सेवा की रिक्तियों में आरक्षण विधेयक-2022 विधानसभा से पारित हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधेयक को सदन में पेश किया था। कुछ संशोधन प्रस्तावों के अतिरिक्त इस विधेयक को सभी दलों का समर्थन मिला। हालांकि, बीजेपी विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानुप्रताप शाही ने कहा कि हम विधेयक का समर्थन करने आए हैं लेकिन इस पर चर्चा होनी चाहिए। स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने उनको कहा कि आपने कोई संशोधन प्रस्ताव नहीं डाला। आपके इतने बड़े दल से केवल रामचंद्र चंद्रवंशी ने संशोधन प्रस्ताव डाला।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

14 फीसदी से बढ़कर 27 फीसदी हुआ ओबीसी आरक्षण
झारखंड विधानसभा से पारित झारखंड पदों एवं सेवा में रिक्तियों में आरक्षण (संशोधन) विधेयक में पिछड़ी जाति का आरक्षण प्रतिशत 14 से बढ़कर 27 प्रतिशत हो गया। अभी झारखंड में एसटी को 26, एससी को 10 और पिछड़ों को 14 फीसदी आरक्षण मिल रहा था। इस विधेयक के कानून बनने और 9वीं अनुसूची में शामिल होने के बाद एसटी को 28, एससी को 12 तथा पिछड़ों को 27 प्रतिशत हो जायेगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बीजेपी की तरफ से रामचंद्र चंद्रवंशी ने रखा प्रस्ताव
विधेयक पर बीजेपी की तरफ से एक संशोधन प्रस्ताव आया। बीजेपी विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि हम आरक्षण के समर्थन में है। हम पिछड़ा वर्ग को आरक्षण के विरोधी नही है। पिछली सरकार ने 1985 लागू किया था जिसमें लाखों की बहाली हुई थी। रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि यहां विधेयक लाने की आवश्यकता नहीं थी। संकल्प लेकर सरकार नियुक्ति कर सकती है। मुख्यमंत्री ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि 1985 लाकर आपकी सरकार ने कितना रोजगार दिया, आपको वो भी बताना चाहिए।

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन बोले- सरकार जनता से किए गए एक-एक वादे… पूरा

Jharkhand: बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका के मुरगुनी में 1313 करोड़ की लागत से बनने वाली मसलिया-रानीश्वर लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार जनता से किए गए एक-एक वादे को पूरा कर रही है। सरकार की यह कार्यशैली विरोधियों को नहीं पच रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

CM हेमंत ने आगे कहा कि उनकी सरकार जनहित में काम करती रहेगी चाहे अंजाम कुछ भी हो। डबल इंजन की सरकार अपने कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाई। हम जब कुछ करना चाहते हैं तो करने नहीं देते हैं, विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि मसलिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना बिल्कुल नई तकनीक पर आधारित है। इसे पहली बार झारखंड में धरातल पर उतारने की पहल रानीश्वर से हो रही है। यह परियोजना तीन साल में तैयार हो जाएगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि कल्याण विभाग के छात्रावासों को सरकार दुरुस्त कर रही है। यहां रसोइया, सुरक्षाकर्मी और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। मुरगुनी में सीएम ने कहा कि संताल परगना झामुमो का गढ़ है। खासकर दुमका से झामुमो का नाता सर्वाधिक गहरा है। इसलिए उनके हित में योजनाएं तैयार की जा रही हैं। हेमंत ने कहा कि पानी जीवन के लिए अहम है। नदियों के किनारे ही तमाम परंपराएं विकसित होती हैं। समग्र विकास होता है।

झारखंड और पश्चिम बंगाल में ED की नजर… सुबह-सुबह रेड

DESK : मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में जेल में बंद व्यवसायी अमित अग्रवाल के यहां ईडी ने छापेमारी की है। बरियातू जमीन खरीद से जुड़े मामले में ईडी ने बिष्णु अग्रवाल के यहां भी छापा मारा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ईडी के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड और पश्चिम बंगाल में ईडी ने एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को अहले सुबह तकरीबन 1 दर्जन ठिकानों पर छापेमारी शुरू हुई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ईडी ने बरियातू में जमीन की रजिस्ट्री करने वाले 2 सब रजिस्ट्रार के यहां भी छापा मारा है। बरियातू में आर्मी की 50 एकड़ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने का प्रयास किया गया। ईडी ने आर्मी जमीन को कब्जा करने संबंधी इस मामले में झारखंड के 8 और पश्चिम बंगाल के 4 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। कहा जा रहा है कि ईडी की इस कार्रवाई से कई और अहम सुराग हाथ लग सकते हैं और भ्रष्टाचार के कुछ नए राज का पर्दाफाश हो सकता है।

अवैध खनन: ED को हेमंत सोरेन के खास के घर मिला सीएम का चेकबुक और पासबुक….बढ़ेंगी मुश्किलें

AARYAA NEWS DESK: अवैध खनन के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीएम की एक बैंक पासबुक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिश्रा मुख्य आरोपी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मिश्रा को 19 जुलाई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में मिश्रा के अलावा उनके सहयोगी बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को आरोपी बनाया गया है। दोनों को क्रमश: चार और पांच अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ईडी ने मिश्रा और अन्य के खिलाफ साहिबगंज जिले में एफआईआर के आधार पर 8 मार्च को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच शुरू की थी। 16 सितंबर को विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष दायर आरोपपत्र के बराबर अभियोजन की शिकायत में संघीय एजेंसी ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान दर्ज किया था। जिसने कथित तौर पर कहा था कि यह उनकी उपस्थिति में था कि मुख्यमंत्री ने मिश्रा को ‘पत्थर और रेत खनन व्यवसायों से संथाल परगना से आने वाले धन को सीधे प्रेम प्रकाश को सौंपने’ का निर्देश दिया था।

भाभी जी बनेंगी मुख्यमंत्री! झारखंड में सियासी फेरबदल के आसार,सीएम आवास में बैठक…

DESK : बिहार में नाटकीय घटनाक्रम में एनडीए से अलग होकर महागठबंधन के साथ मिलकर सीएम नीतीश कुमार के सरकार बनाने के बाद अब पड़ोसी राज्य झारखंड में भी बड़ा सियासी बदलाव होने की संभावना है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही अपना पद छोड़ सकते हैं. वे अपनी जगह अब पत्नी को मुख्यमंत्री बनवा सकते हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दरअसल, झारखंड में खनन लीज आवंटन मामले को लेकर राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पद छोड़ना पड़ सकता है. आपको बता दें कि खनन लीज आवंटन मामले में चुनाव आयोग की सुनवाई पूरी हो चुकी है. जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक फैसला नहीं सुनाया है लेकिन जल्द ही फैसला आ सकता है. ऐसे में हेमंत सोरेन किसी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए अभी से तैयार दिख रहे हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को विधायकों की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक शामिल होंगे. इस बैठक में आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हो सकती है. विशेषकर अगर फैसला हेमंत के खिलाफ आया तो उस स्थिति में क्या किया जाए इसे लेकर झामुमो के विधायकों और सहयोगी दलों से चर्चा होने की उम्मीद है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि हेमंत सोरेन की पत्नी को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी की जा रही है. भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड में भाभी जी के ताजपोशी की तैयारी, परिवारवादी पार्टी का बेहतरीन नुस्ख़ा गरीब के लिए. माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अगर विपरीत परिस्थिति बनी तो राज्य की कमान संभाल सकती हैं.

रांची हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में 3 युवक गिरफ्तार…

 DESK :  रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे को 15 अगस्त से पहले बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में तीन युवकों को बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बुधवार को बताया कि तीनों आरोपी युवकों को नालंदा से गिरफ्तार किया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि एक व्यक्ति ने 28 जुलाई को फोन कर हवाई अड्डे के निदेशक से 20 लाख रुपए की मांग की थी और रुपए नहीं देने पर 15 अगस्त से पहले बिरसा मुंडा हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। विज्ञप्ति के अनुसार, उसने एक बार फिर 29 जुलाई और एक अगस्त को निदेशक के मोबाइल पर संदेश भेज कर इसी प्रकार की धमकी दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रांची पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिहार के नालंदा स्थित सिलाव थाना पहुंची और वहां आरोपियों पर नजर रखने लगी और 10 दिन तक छानबीन के बाद रविवार रात तीनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान पप्पू कुमार, राधे कुमार और निर्माण कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों नालंदा के रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों को पुलिस रांची ले आई है। उसने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि निर्माण कुमार को धमकी देने और दो अन्य को फर्जी सिम उपलब्ध कराने के मामले में पकड़ा गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस ने बताया कि निर्माण कुमार ने हवाई अड्डा उड़ाने की धमकी दी थी, जबकि राधे और पप्पू ने फर्जी सिम उपलब्ध कराया था। उसने बताया कि मामले में आरोपी को सिम कार्ड उपलब्ध कराने का आरोपी पप्पू गिरफ्तारी से बचने के लिए वाराणसी भाग गया था, लेकिन रांची पुलिस का विशेष दल जब वाराणसी पहुंचा, तो बदमाश नालंदा लौट आया, जिसके बाद उसे पकड़ा गया।

झारखंड में विस्तार: VIP ने झारखंड में किया विस्तार, राजकुमार चौधरी को सौंपी कमान…जानिए खबर

DESK : विकासशील इंसान पार्टी ने बिहार के साथ दूसरे राज्यों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति को दर्ज कराने के लिए पूरी तरीके से कमर कस ली है। इसी क्रम में वीआईपी ने झारखंड में बीजेपी को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल वीआईपी ने झारखंड प्रदेश की कमान प्रोफेसर राजकुमार चौधरी को सौंपी है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रोफेसर चौधरी झारखंड के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पीएस रह चुके हैं। साथ ही उनकी नजदीकी राज्य के पूर्व सीएम और झारखंड बीजेपी के कद्दावर नेता बाबूलाल मरांडी के साथ भी रही है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी सोमवार को प्रेस क्लब रांची में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर घोषणा करेंगे।