Category Archives: INTERNATIONAL

तुर्की में भारी तबाही के बीच भी हो रहे चमत्कार…

DESK:तुर्की के लिए पिछला एक हफ्ता बड़ी मुसीबत भरा रहा है। भूकंप की वजह से कई शहर तबाह हो चुके हैं। जो इमारतें कभी इन शहरों को शान होती थीं वही इमारतें हजारों लोगों की मौत का कारण बनी हैं। भूकंप की वजह से शहर के शहर मलबे का ढेर बन चुके हैं। जैसे-जैसे मलबे को हटाया जा रहा है वैसे-वैसे मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अगर आंकड़ों को देखें तो यह 20 हजार के पार है। लेकिन इस दौरान इस भारी तबाही के बीच कुछ चमत्कार भी देखने को मिल रहे हैं। इन्हीं में से एक चमत्कार तुर्की के कहारनमारस में देखने को मिला, जहां 120 घंटे से मलबे में फंसी एक मासूम बच्ची को जिंदा निकाला गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तुर्की के मरास इलाक़े में सात मंज़िला इमारत के अंदर 50 लोगों के होने की संभावनाएं थीं। जब यहां की रेस्क्यू टीम लगातार खोज रही थी तो उसी दौरान मलबे के अंदर उनको हलचल दिखाई दी। इस हलचल को देखने के बाद टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। यह बचाव अभियान लगभग 120 घंटे चला और इसके बाद मलबे में से एक मासूम बच्ची की जिंदगी बचाई गई|

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रेस्क्यू अभियान के दौरान इस मासूम की ज़िंदगी बचाने के लिए ऐंबुलेंस बुलाई, ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए गए और फिर हाइड्रोलिक कटर और अलग अलग आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करके आराम आराम से मलबे को हटाया गया। इसी के अंदर ये मासूम बच्ची जिंदा मिली थी। इसके साथ ही उसके परिवार की और लोग भी थे जिनका अभी तक कोई अता पता नहीं है। एकतरफ जहां एक तरफ़ यह मासूम बच्ची मलबे के अंदर थी तो वहीं दूसरी तरफ़ परिवार के लोग इसके मलबे के बाहर बैठकर बच्ची के सकुशल बाहर निकाले जाने की दुआएं कर रहे थे।

नेपाल में विमान हादसा, 42 की मौत, 72 लोगों को ले जा रहा विमान जलकर हुआ खाक

काठमांडू: नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 72 सीटों वाला एक यात्री विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान हादसे से चंद सेकेंड्स पहले का वीडियो सामने आया है जिसमें विमान क्रैश होने से पहले टेढ़ा होकर लहराता दिख रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नेपाल के एक विमान में हुआ बड़ा हादसा। यति एयरलाइंस के प्लेन ATR-72 में 5 भारतीय समेत 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। नेपाल के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अब तक 42 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। सरकार ने मौतों का आंकड़ा 29 बताया है। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में कोई भी नहीं बचा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हादसे की जो तस्वीरें और फुटेज सामने आई हैं। उसमें यह हादसा बेहद भयावह नजर आ रहा है। बचाव और राहत में जुटे लोगों के मुताबिक, किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दीं। इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है। पहले कहा जा रहा था कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है।

“कड़ी चुनौती” है चीन… विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा… पाक पर भी कसा तंज… पढ़िए पूरी ख़बर

INTERNATIONAL DESK: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को चीन के साथ समस्या को एक कड़ी चुनौती बताया और पाकिस्तान को भी खरी-खोटीसुनाई। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद से सीमा पार आतंकवाद की समस्या अभी भी जारी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

साइप्रस के बाद रविवार को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे जयशंकर ने भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में व्यापक परिवर्तन हुए हैं। इसका अधिकांश हिस्सा चीन के साथ देश की उत्तरी सीमा पर सामने आने वाली तीव्र चुनौतियों के आसपास केंद्रित है। पाकिस्तान के साथ सीमा पार से आतंकवाद की समस्या भी बनी हुई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि भारत ने बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों में काफी सुधार किया है और उसके साथ जमीनी सीमा का समझौता किया है। यह इस बात का उदाहरण है कि कैसे सफल कूटनीति मजबूत संबंधों में सीधे तौर पर योगदान देती है। बांग्लादेश के साथ संबंधों के बारे में वियना में जयशंकर ने कहा, “अगर कोई एक सीमा और एक क्षेत्र है, जिसमें पिछले एक दशक में नाटकीय रूप से सुधार हुआ है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि भारतीय और चीनी सैनिक तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भिड़ गए। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ कर्मियों को मामूली चोटें आईं। पीएलए के सैनिकों ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में एलएसी को पार करने और यथास्थिति को एकतरफा बदलने की कोशिश की। झड़प के बाद संसद के दोनों सदनों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बयान में कहा कि चीन को भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया। गलवान की घटना एक और घटना थी, जिसने भारत-चीन के संबंधों को तनावपूर्ण बना दिया था।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने PM मोदी से की बात… यूक्रेन में शांति को लेकर किया ये आग्रह!

DESK:  यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को ट्ववीट कर कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. जेलेंस्की ने जानकारी दी कि पिछले महीने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित शिखर सम्मेलन में उन्होंने जो ‘शांति सूत्र’ बताए थे उसमें भारत को भी प्रतिभाग करना चाहिए.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई उनकी वार्ता में उन्होंने शांति सूत्र के कार्यान्वयन में भारत के बतौर G-20 के वर्तमान मेजबान, प्रतिभाग करने का आग्रह किया.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जेलेंस्की ने अंग्रेजी में ट्ववीट किया. उन्होंने लिखा, “मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की और एक सफल G-20 अध्यक्ष पद की कामना की. इसी मंच पर मैंने शांति सूत्र की घोषणा की थी और अब मैं इसके कार्यान्वयन में भारत की भागीदारी पर भरोसा करता हूं. मैंने संयुक्त राष्ट्र में भारत की मानवीय सहायता और समर्थन के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया.”

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि G-20 सम्मलेन की मेजबानी भारत करेगा. G-20 सम्मलेन को लेकर भारत सरकार तैयारियों में जुटी हुई है. भारत के अलग-अलग राज्यों में G-20 शिखर सम्मलेन के विभिन्न संस्करण आयोजित होने हैं. साल 2023 में भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में G-20 सम्मलेन का आयोजन किया जाना है.

INTERNATIONAL: चीन में कोरोना से हाहाकार… दुनिया भर के लोगों के लिए चिंता समय

AARYAA DESK :  चीन में बढ़ते कोरोना के केस दुनिया भर के लोगों को एक बार फिर से कोरोना पर विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है। चीन में बढ़ते केसों की संख्या पर लोगों का विचार करना लाजमी भी है क्योंकि चीन का कोविड-19 प्रकोप वायरस के नए उत्परिवर्तन को जन्म दे सकता है, क्योंकि दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश कोविड जीरो प्रोटोकॉल को ढीला करने के प्रभाव से जूझ रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चीनी शहरों में कोविड-19 मामलों की लहर देखी जा रही है। क्वारंटाइन और आइसोलेशन प्रोटोकॉल सहित सख्त प्रतिबंधों को हटाने के सरकार के फैसले के बाद प्रकोप बढ़ गया है, जिसने चीन के 1.4 बिलियन लोगों को कोविड-19 महामारी के सबसे बुरे प्रभाव से काफी हद तक अछूता कर दिया था। हांलाकि चीन इस बात को छिपाने में लगा है। चीन सरकार वायरस के वास्तविक आकड़े को छिपा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को बीजिंग के श्मशान घाट से पुलिस और सुरक्षा गार्डों ने पत्रकारों को खदेड़ दिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मिली जानकारी के मुताबिकनवंबर के अंत में कई चीनी शहरों में विरोध प्रदर्शन के बाद कोविड -19 पर चीन का यू-टर्न आया। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन सहित स्वास्थ्य एजेंसियां डेल्टा या ओमिक्रॉन जैसे नए वेरिएंट की तलाश में हैं, क्योंकि दुनिया भर के विभिन्न देशों में कोविड-19 की लहरें आ रही हैं।

हमने अरुणाचल प्रदेश में अपनी ताकत क्यों नहीं बढ़ाई…भारत-चीन संघर्ष के बीच

DESK:   भारत-चीन के बीच LAC पर हुई संघर्ष को लेकर विपक्ष ने जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला। इस बीच  AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि चीन ने कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस से ठीक पहले अगस्त 2022 में अरुणाचल प्रदेश में अपने सैनिकों की संख्या 75℅ तक बढ़ा दी थी, जिसने अंततः शी जिनपिंग को अगले 5 सालों के लिए फिर से चुन लिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ठीक ऐसा ही चीन ने 2017 में डोकलाम और अप्रैल 2020 में लद्दाख में किया था। हमने अरुणाचल प्रदेश में अपनी ताकत क्यों नहीं बढ़ाई, क्योंकि मुझे बताया गया है कि हम ‘उम्मीद’ कर रहे थे कि यह अस्थायी होगा और चीनी अपनी मूल ताकत पर वापस लौट जाएंगे!

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इतना ही नहीं ओवैसी ने आगे कहा कि चीन ने डोकलाम, देपसांग, गलवान और डेमचोक के अनुभवों से यह जान लिया है कि प्रधानमंत्री ऑफिस इस हमले को भी कभी स्वीकार नहीं करेगा और अपने फ्रेंडली मीडिया का उपयोग एक अलग कहानी बनाने के लिए करेगा। इसलिए, चीन बिना किसी शोर-शराबे के धीरे-धीरे आक्रमण करना जारी रखे हुए है।

LAC में घुसे 300 चीनी सैनिक… भारतीय सेना ने भी दिया करारा जवाब… Video Viral

India VS China:  वो कहते हैं ना कि कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती। ऐसा ही कुछ हाल चीन का है। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन बार-बार भारत को निशाना बनाता है और उसे हमारे वीर जवानों के हाथों मुंह की खानी पड़ती है। चीनी सेना की निगाहें हमेशा से एलएसी पर रही हैं। लेकिन अरूणाचल प्रदेश के तवांग जिले को लेकर उसके मंसूबे बार-बार सामने आता रहे और नाकाम होते रहे है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

20 भारतीय सैनिक घायल
एक बार फिर चीनी सेना के 300 सैनिकों ने अरूणाचल प्रदेश के तवांग जिले में घूसकर हमला कर दिया। जिसके बाद भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया। हालांकि इस हमले में हमारे 20 सैनिक घायल हो गए। लेकिन हमारे वीर जवानों ने चीन के  200 से अधिक सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जिसमें आप देख सकते है कि तरह से भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को घेर रखा है। ये वीडियो इस बात का सबूत है कि भारत पहले किसी को छेड़ता नहीं। लेकिन अगर कोई भारत पर बुरी नजर रखेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं। बात चाहे 1962 की हो या 2022 की भारत के वीर जवान हमेशा देश के लिए अपना बलिदान देने के लिए तत्पर रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चीन के मंसूबे हर बार
बता दें कि 1962 के युद्ध के समय चीन ने भारत के पूर्वोत्तर हिस्से में तवांग के रास्ते असम तक घुसपैठ करवाया था। जिस वजह से कुछ समय के लिए तवांग चीन के कब्जे में रहा। इसकते बाद अक्टूबर, 2021 में चीन के दो सौ सैनिकों का एक दल तवांग स्थित भारत-चीन-भूटान सीमा के पास भारत के एक गांव में घुस आया था, जिसे भारतीय सैनिकों ने खदेड़ दिया था। इस बार भी चीनी सेना के मंसूबे कुछ ऐसे ही थे। लेकिन भरतीय वीर जवानों के सामने एक बार फिर चीन को मुंह की खानी पड़ी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारतीय जवानों की तैयारी से हैरान रह गया चीन
मिली जानकारी के अनुसार चीनी लगभग 300 सैनिकों के साथ पूरी तैयारी में आए थे। लेकिन उन्हें ये उम्मीद नहीं कि भारती सेना भी उनके लिए तैयार है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार 9 दिसंबर को भारतीय सेना के सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान चीनी सेना के 300 से अधिक सैनिकों को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी पर भेजा गया था। लेकिन उन्होंने सोचा भी नहीं था कि भारतीय सेना भी पूरी तरह से तैयार होगी।

Afghanistan: अफ़ग़ानिस्तान में हाल बेहाल… भूखे बच्चों दे रहे ड्रग्स, बेटियां बेचने की नौबत

DESK:  अफगानिस्तान में जबसे तालिबान शासन आया है, वहा के लोगो का जीना मुश्किल सा हो गया है. गरीबी और बेरोजगारी का आलम यह है कि बच्चों को भूख लगने पर घरवाले नींद की दवापेट भरने के लिए माता-पिता बेटियों की किडनी तक बेच दे रहे हैं.इयां दे रहे हैं. भूखे परिवारों का

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि एक मानवीय तबाही अब अफगानिस्तान में सामने आ रही है. हेरात के बाहर के क्षेत्र में अधिकांश पुरुष दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं. वे वर्षों से कठिन जीवन जी रहे हैं. लेकिन जब तालिबान ने पिछले अगस्त में सत्ता संभाली, तब से हालात और बिगड़ गए हैं. नई सरकार को कोई अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं होने के कारण, अफगानिस्तान में आने वाले विदेशी धन पर रोक लगी हुई है. इससे आर्थिक पतन शुरू हो गया है. अधिकांश दिनों में पुरुषों के पास कोई काम नहीं रह गया है. जिस दिन उन्हें काम मिलता है, वे लगभग 100 अफगानी या सिर्फ एक डॉलर के आसपास कमा पाते हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हजरतुल्लाह ने कहा, “मैंने इसका ज्यादातर इस्तेमाल खाना खरीदने में किया और कुछ अपने छोटे बेटे की दवा के लिए. उसे देखिए, वह कुपोषित है.” कुपोषण दर में चौंका देने वाली वृद्धि इस बात का सबूत है कि अफगानिस्तान में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में भुखमरी पहले से बढ़ रही है.

Population: 8 अरब पार हुई दुनिया की जनसंख्या…भारत बन जाएगा नंबर वन

World Population: दुनिया की आबादी आज आठ अरब को पार कर गई। क्योंकि कुछ दशकों से बढ़ती आबादी पर चिंता जताई जाती रही है। दशकों तक जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर चर्चा भी होती रही है। इस तरह जनसंख्या बढ़ने के नए आंकड़े पर सोच-विचार जरूर होना चाहिए। लेकिन यहां गौर करने की बात यह है. दुनिया में आबादी पिछले 70 वर्षों में तीन गुना से अधिक हो गई है। इसमें भी सबसे महत्वपूर्ण बात ये की लगभग 17.8 प्रतिशत लोग भारत में रहते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

12 साल में बढ़ी 100 करोड़ जनसंख्या
दुनिया की जनसंख्या लगातार और तेजी से बढ़ रही है। दुनिया की आबदी में 200 करोड़ की बढ़ोतरी पिछले 24 साल में ही हो गई है। पिछले रिकार्ड पर नजर डाले तो पीछे की 100-100 करोड़ के बढ़ोतरी लगभग समान समय में हुई है। 1998 में दुनिया की आबादी 600 करोड़ थी जिसको 700 करोड़ पहुंचने में 12 साल का समय लगा। 2010 में दुनिया की आबादी 700 करोड़ पहुंचने के बाद इसको 800 करोड़ होने में भी 12 साल का समय लगा। आज 15 नवंबर को दुनिया की आबादी 800 करोड़ पार कर गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारत 2023 में बन जाएगा नंबर वन
वर्तमान में चीन की आबादी 1.426 अरब है और वह दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। दूसरे नम्बर पर भारत हैं जिसकी आबादी 1.412 अरब है। विश्व जनसंख्या दिवस पर UN के अनुमान के मुताबिक 2023 चीन की आबादी भारत से पीछे हो जाएगी। जिसके साथ ही भारत दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा।

Air India पर लगा 14 लाख डॉलर का जुर्माना… यात्रियों के साथ किया ये काम

DESK:  अमेरिकी सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान उड़ानों के रद्द होने या उनके कार्यक्रम में बदलाव से प्रभावित यात्रियों को टिकट के पैसे लौटाने में हुए विलंब के लिए एयर इंडिया पर 14 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अमेरिकी परिवहन विभाग ने सोमवार को कहा कि एयर इंडिया उन छह एयरलाइंस में शामिल है जिन्हें यात्रियों को रिफंड के रूप में कुल 60 करोड़ डॉलर लौटाने का निर्देश दिया गया है। एयर इंडिया को भी 12.15 करोड़ डॉलर लौटाने को कहा गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अधिकारियों ने कहा कि कहा कि एयर इंडिया का यात्रियों के ‘अनुरोध पर रिफंड’ करने का प्रावधान अमेरिकी परिवहन विभाग की नीतियों का विरोधाभासी है। अमेरिकी सरकार ने यह नियम बना रखा है कि उड़ान रद्द होने या उसमें बदलाव होने पर एयरलाइन को यात्रियों के टिकट के पैसे कानूनी तौर पर रिफंड करने होंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एक विभागीय जांच में यह पाया गया कि एयर इंडिया ने रिफंड के आधे से अधिक आवेदनों पर कार्रवाई करने में निर्धारित 100 दिनों से अधिक समय लगाया। रिफंड में देरी के ये मामले टाटा समूह के हाथों एयर इंडिया का अधिग्रहण होने के पहले के हैं। एयर इंडिया के अलावा फ्रंटियर, टीएपी पु्र्तगाल, एयरो मेक्सिको, ईआई एआई और एविएंका एयरलाइंस पर भी अमेरिकी सरकार ने जुर्माना लगाया है।