Category Archives: NEWS

राजस्थान- फ्रंटफुट पर खेल रहे अशोक गहलोत…विधायकों की बगावत पर दिया जवाब…पढ़िए

AARYAA DESK : राजस्थान में मचे घमासान के बाद अब इंतजार सोनिया गांधी के फैसले का है. फैसला इस पर लिया जाना है कि अशोक गहलोत सीएम की कुर्सी पर बने रहेंगे या फिर नहीं. इसी बीच गहलोत ने राजस्थान में हुई बगावत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आलाकमान तक मैसेज पहुंचाने की कोशिश की है कि राजस्थान में विधायक डरे हुए हैं. यानी गहलोत एक बार फिर अपना कद और ताकत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा गहलोत ने खड़गे की भी तारीफ की है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पायलट की बगावत का भी किया जिक्र
गहलोत ने कहा कि, “मैंने पहली बार माफी मांगी. मोदी सरकार हमेशा कोशिश करेगे कि कैसे सरकार गिरा देंगे, हमारे विधायक को अमित शाह ने मिठाई खिलाई थी. 102 लोगों को कैसे भूल सकता है. 10 करोड़ का रेट था, बाद में 10, 20, 50 करोड़ की बात होने लगी. मैं रहूं या नहीं रहूं, यह अलग बात है, मैं विधायकों का अभिभावक हूं. आज दो-चार विधायक मेरे खिलाफ कमेंट भी कर देते हैं तो मैं बुरा नहीं मानता हूं.”

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अशोक गहलोत ने सचिन पायलट की बगावत का भी जिक्र कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए हम पर बड़ा संकट आया. लेकिन हमने उसे विफल कर दिया, बीजेपी आगे भी सरकार को डिस्टर्ब करने की कोशिश करेगी लेकिन प्रदेश वासियों का सहयोग उनके साथ है तभी वह बार-बार कहते हैं कि वे उनसे दूर कैसे हो सकते हैं.

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर कसा तंज कहा- नहीं चला सकते लोकतंत्र!

AARYAA NEWS : पूरा देश में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती मना यहा है. इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गांधी जयंती पर गाँधी जी को श्रद्धांजलि देते कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें ग्राम स्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था, सामाजिक सद्भाव था और श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। गांधी जी का मानना था कि सिर्फ केन्द्र में बैठकर दस-बीस लोग लोकतंत्र को नहीं चला सकते हैं जब तक लोकतंत्र की प्रक्रिया में पूरा देश शामिल न हो।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तो वही अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की कहा कि गांधी जी ने मानव कल्याण के लिए सत्य-अहिंसा का संदेश दिया था। उन्होंने सत्याग्रह का अनूठा अमोघ अस्त्र दिया जिसने देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्ति दिलाई। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है।

पहले मैच में ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को चटाई धूल…किया विजयी आगाज़ नाम…

AARYAA DESK : महिला एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने जीत के साथ किया आगाज़. अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया. सिलहट में खेले गए इस मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 156 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 109 रनों पर ऑल आउट हो गई.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

श्रीलंकाई बल्लेबाजी फ्लॉप : भारत से मिले 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान अटापट्टू सिर्फ 05 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. भारत की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके. हसिनी परेरा ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. वहीं, हर्षिता माधवी ने 26 और रानासिंगे ने 11 रन बनाए.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने जड़ी फिफ्टी : टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. ओपनर शेफाली वर्मा 10 और स्मृति मंधाना 06 रन बनाकर आउट हुईं. 23 के कुल स्कोर पर भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 92 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा. जेमिमा ने 76 और हरमनप्रीत ने 33 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में ऋचा घोष ने छक्का लगाकर भारत का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया.

Indonesia: फुटबॉल मैच के दौरन भड़की भीड़, 129 की मौत सैकड़ों घायल

AARYAA DESK : इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरन भड़की भीड़ में 129 लोगों की मौत। इंडोनेशिया मीडिया के मुताबिक अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच चल रहा था. और फिर अरेमा टीम को हारता देख दर्शक मैदान में उतर आए.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इंडोनेशिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरेमा की टीम हार गई। बड़ी संख्या में लोंग मैदान की तरफ भागने लगे। सुरक्षाकर्मियों से झड़प करने के बाद लोग चीजें फेंकना शुरू कर देते है हिंसा बढ़ता देख पुलिस लोगों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ती है। आंसू गैस से बचने के प्रयास में सैकड़ों प्रशंसक निकास द्वार की ओर भागते हैं जिसमें कुछ की मौत दम घुटने से तो कुछ की भीड़ में कुचलकर हो जाती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

स्थानीय समाचार चैनलों के वीडियो फुटेज में प्रशंसकों को मलंग के कांजुरुजन स्टेडियम में स्टेडियम में पिच पर स्ट्रीमिंग करते हुए दिखाया गया है, जब अरेमा एफसी पर्सेबाया सुरबाया से हार गए थे। पुलिस ने कहा कि लगभग 3,000 लोगों ने पिच पर धावा बोल दिया था। स्टेडियम के बाहर वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। इनमें एक पुलिस ट्रक भी शामिल है। घटना इतनी दर्दनाक थी कि 129 लोगों के मौत के सात 180 लोग घायल है जिनमें कई लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है।

Gandhi Jayanti: सीएम धामी ने गांधी जी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, नग्न आँखों से किया याद…

DESK : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।
इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी उपस्थित थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्त्राखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्त्राखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

नवी मुंबई में सड़क हादसा

श्रीश उपाध्याय
मुंबई
—————————-
नवी मुंबई के पनवेल के कलंबोली में सायन पनवेल हाईवे पर आधी रात को एक कंटेनर के पलट जाने से हादसा हो गया.
हादसा उस समय हुआ जब कंटेनर मुंबई की ओर जा रहा था, उस समय चालक ने कलंबोली ब्रिज के नीचे कंटेनर का नियंत्रण खो दिया।
इस हादसे में 1 व्यक्ति घायल हो गया और उसका कामोठे एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है.

भाजपा का शिवसेना के गढ़ में मराठी डांडिया

रोजाना 15 हजार लोगो को दिया जाएगा मुफ्त पास ।।

पास बिना डांडिया में नहीं मिलेगी एंट्री ।।।।
कलाचौकी के अलावा रेसकोर्स और जांबोरी मैदान में भी होगा आयोजन
————————
श्रीश उपाध्याय/मुंबई
—————————
डांडिया का जोर अभी तक मुंबई के उपनगर इलाको में ही रहता था.
भाजपा ने इस नवरात्र उत्सव में मुंबई के शहरी इलाके ,शिवसेना का गढ़ माने जाने वाले काला चौकी में डांडिया का बड़ा आयोजन करने का निर्णय लिया है .यह जानकारी भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा और मनपा पार्टी नेता प्रभाकर शिंदे ने रविवार को पत्रकार परिषद में दी.
कोटेचा ने कहा कि ,”हिंदुओ के त्योहारोत्सव को दबाया जाता था जो अब नही होने दिया जाएगा.डांडिया में मराठी कलाकारों को भी बढ़ावा दिया जाएगा,जिससे मराठी युवक-युवती डांडिया में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सके.

ज्ञात हो कि कोरोना काल के बाद सभी त्योहार जोर शोर से मनाया जा रहा है.
दही हंडी से लेकर गणेशोत्सव का त्योहार धूम धाम से मनाया गया.राज्य में भाजपा एकनाथ शिंदे शिवसेना की सरकार आने के बाद त्योहार पर लगे प्रतिबंध पूरी तरह सिर्फ हटा ही नही लिए गए बल्कि त्योहारो को जोर शोर से मनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है.दही हंडी के त्योहार में भाजपा शिवसेना की ओर से बड़े आयोजन किए गए वही गणेशोत्सव में भी लोगो को हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया जिसके लिए तरह तरह के आयोजन किए गए.अब नवरात्रोत्सव के समय भी लोगो का उत्साह बढ़ाने के लिए भाजपा ने डांडिया में मराठी युवक युवतियों को जोड़ने के लिए मराठी डांडिया का भी आयोजन करने का निर्णय लिया है.
भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा ने कहा कि ,”अभी तक डांडिया का जोर मुंबई के उपनगर में ही अधिक दिखाई देता था उसमे भी मराठी कलाकारों का कही कोई वर्चस्व नही दिखाई देता था.कुछ लोग सिर्फ खुद के लिए मराठी का उपयोग करते रहे ,लोगो का भला हो इसका विचार नहीं किया .इसी कारण भाजपा ने मराठी डांडिया का आयोजन करने का निर्णय लिया. भाजपा ने पूर्व उपनगर और पश्चिम उपनगर में डांडिया का आयोजन करेगी ही साथ में मुंबई के शहरी इलाके में भी डांडिया का आयोजन हो इसके लिए कालाचौकी के अभ्युदय नगर में बड़ा आयोजन किया जाएगा.जिसमे मराठी कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी.कालचौकी के डांडिया की पूरी जिम्मेदारी मराठी फिल्म कलाकार अवधूत गुप्ते और उनके अन्य लोगो पर सौंपी है.भाजपा यह पर रोजाना लगभग 15 हजार लोग इस डांडिया में शामिल हो इसके लिए आयोजन करेगी

.भीड़ भाड़ से बचने के लिए भाजपा रोजाना मुफ्त में लगभग 14 से 15 हजार पास बांटेगी और जिनके पास पास होगा उन्हें ही अंदर जाने मिलेगा..”फिल्म अभिनेता अवधूत गुप्ते ने कहा कि ,”मुझे बड़ा आनंद हो रहा है कि मराठी डांडिया का आयोजन किया जा रहा है.”
उन्होंने कहा कि ,”इस डांडिया में मराठी गानों के साथ साथ हिंदी और गुजराती गाना भी गाया जाएगा जिससे डांडिया का जोश बना रहे.”
अवधूत गुप्ते ने भाजपा को धन्यवाद दिया कि उन्हें इस कार्य के लिए चुना गया.

गुप्ते ने कहा कि ,”उनका सिर्फ भाजपा से ही संबंध है ऐसा नहीं है.उनका सभी लोगो से संबध है .कलाकार सिर्फ कलाकार होता है किसी पार्टी का नही होता.
भाजपा नेता चित्रा बाघ ने कहा कि ,”हमे काफी दिनों से लग रहा था कि मराठी डांडिया होना चाहिए जो अब होगा.”
उन्होंने अवधूत गुप्ते का मराठी डांडिया का आयोजन करने के लिए विशेष धन्यवाद किया.कोटेचा ने कहा कि,”मुंबई के शहरी इलाके में कालाचौकी के अलावा हमने और दो जगहों रेसकोर्स और जांबोरी मैदान में आयोजन करने का निर्णय लिया है.सरकार जल्द ही रात 12 बजे तक डांडिया करने की अनुमति देगी ऐसी आशा है.डांडिया का आयोजन 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा.”
यह आयोजन किसी चुनाव को देखकर नही किए जाने की जानकारी देते हुए कोटेचा ने कहा कि,”मराठी कलाकारों को बढ़ावा देने और मराठी युवक युवतियों का मनोरंजन करने के लिए और त्योहार धूम धाम से मनाने के लिए डांडिया का आयोजन किया गया है.”