Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

सबसे तेज गति से कोरोना का टीका लगाने वाला देश बना भारत,18 दिन में 40 लाख लोगों को लगाया टीका

पिछले 24 घंटों में देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर हुई 1,60,057

नई दिल्ली।  कोरोना महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने के लिए भारत की  तेज गति लगातार जारी है। एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर भारत 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा हासिल करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है। भारत ने यह लक्ष्‍य 18 दिनों में हासिल किया है।

1 फरवरी 2021 के आंकड़ों के अनुसार लोगों को कोविड-19 वैक्‍सीन देने की संख्‍या के रूप में भारत दुनिया के पांच शीर्ष देशों में शामिल है। भारत में टीकाकरण अभियान लगातार तेज गति से जारी है।

कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई से अन्‍य क्षेत्रों में भी रोजाना सफलता प्राप्‍त हो रही है। पिछले 24 घंटों में 14 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड के कारण मौत का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। ये राज्‍य हैं – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, मणिपुर, पुदुचेरी, गोवा, ओडिशा और असम।

प्रतिदिन अधिक संख्‍या में कोविड मरीजों के ठीक होने और मृत्‍युदर में काफी गिरावट आने से देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या में गिरावट का रुझान लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर 1,60,057 हो गई है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 11,039 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि के दौरान 14,225 नए मरीज ठीक हुए हैं। इस कारण कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या में 3,296 मामलों की गिरावट दर्ज हुई है। कोविड से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्‍या 1,04,62,631 हो गई है। राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 97.08 प्रतिशत है, जो वैश्विक रूप से सबसे अधिक है। सक्रिय मामलों और ठीक हुए मरीजों के बीच अंतर बढ़कर 1,03,02,574 हो गया है।  आठ राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में साप्‍ताहिक संक्रमण दर राष्‍ट्रीय औसत 1.91 प्रतिशत से अधिक है। केरल में सबसे अधिक 12 प्रतिशत साप्‍ताहिक संक्रमण दर है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह दर 7 प्रतिशत है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button