छत्तीसगढ़ : कांकेर में मुर्गा लड़ाई देखने गए डीआरजी के जवान पर नक्सलियों ने सरेआम बरसाई गोलियां, मौत

छत्तीसगढ़। कांकेर जिले में नक्सलियों ने सरेआम डीआरजी के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग में एक ग्रामीण भी घायल हो गया। जिसे पखांजूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही एसडीओपी मयंक तिवारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल की ओर रवाना हो गए थे।

बता दें कि करकाघाट कैंप में पदस्थ डीआरजी जवान सुकालू राम दुग्गा (40) शनिवार को कैंप से 16 किलो मीटर दूर परतापुर के पास सलिहापारा बाजार गया हुआ था, जहां वह मुर्गा लड़ाई देख रहा था। दोपहर लगभग तीन बजे पहले से ही घात लगाए नक्सलियों ने जवान को गोली मार दी।

गोलीबारी के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से मौके पर ही डीआरजी का जवान शहीद हो गया। मुर्गा लड़ाई देख रहे मुरहा राम टांडिया (60)निवासी प्रतापपुर को भी दाएं हाथ मे गोली लगी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल ग्रामीण को मोटर साइकिल से उपचार के लिए पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। शहीद डीआरजी जवान नाम सुकालू राम दुग्गा करकाघाट में खुले बीएसएफ कैंप में पदस्थ था।

रिपोर्ट- पप्पू यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *