Top Newsझारखण्ड

सीएम हेमंत सोरेन का काफिला रोकने वाले मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस ने लिया रिमांड पर  

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड पर ले लिया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला रोकने वाले मुख्य आरोपी भैरो सिंह ने बृहस्पतिवार को रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड पर ले लिया है।

बता दें कि बीते 4 जनवरी को रांची के किशोरगंज चौक के पास सीएम हेमंत सोरेन के काफिले को कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की थी। ओरमांझी में सिर कटी लाश को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं ने किशोरगंज में सीएम के काफिले को रोकने की कोशिश की थी। इसमें यातायात थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह घायल हो गए थे। इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया था।

क्या है पूरा मामला

बीती 3 जनवरी, 2021 को रांची के ओरमांझी क्षेत्र में एक युवती का सिरकटा शव पुलिस ने बरामद किया था। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर लोगों ने हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच सीएम हेमंत सोरेन का काफिला उस सड़क मार्ग से गुजर रहा था तो प्रदर्शनकारियों ने कापिले को रोकने की कोशिश करते हुए तोड़फोड़ की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button