बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70वां जन्मदिन आज, बधाई देने वालों को लगा तांता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को दी उनके जन्मदिन की बधाई

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें बाधाई देने वालों का तांता लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ‘विकास दिवस’ के रूप में मना रही है। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में 70 पौंड का केक काटा जाएगा। नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा पटना की सडकों पर कई बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री को नीतीश कुमार को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं भी खूब दी जा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश को उनके जन्मदिन की बधाई दी। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में बिहार में राजग सरकार राज्य के विकास के लिए कई उपाय कर रही है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

इसके अलावा बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। तेजस्वी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, सुखी और दीघार्यु जीवन की कामना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button