Top Newsउत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे,किया रामलला का दर्शन-पूजन

अयोध्या में अपने करीब पांच घंटे के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रामलला तथा हनुमान गढ़ी का दर्श-पूजन करने के साथ विकास कार्य की समीक्षा करने का कार्यक्रम है।

उत्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे। राम जन्मभूमि परिसर में राम लला का दर्शन पूजन किया। इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण भी किया। राम मंदिर नींव खुदाई काम को भी देखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। रामकथा संग्रहालय में बनाए  हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। रामकथा संग्रहालय से राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुए। राम लला का दर्शन- पूजन करने के बाद राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया।

मैप का अवलोकन किया। इसके अब रामलला परिसर में ही राम जन्मभूमि सुरक्षा समिति के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद सीएम योगी रामकथा पार्क के लिए रवाना होंगे। रामकथा पार्क में सीएम योगी अधिकारियों के साथ अयोध्या के विकास कार्य की समीक्षा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button