Top Newsउत्तर प्रदेश

बहराइच पहुचें CM योगी ,VC से जुड़ेंगे PM नरेंद्र मोदी

बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पहुंच गए हैं। हेलीकॉप्टर से पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले स्मारक स्थल जाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

लखनऊ। देश की आजादी में बड़ी भूमिका अदा करने वाले महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर आज उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ा सम्मान देगी। बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल चित्तौरा पहुंच गए हैं। वहां पर वह 11 बजे शुभ मुहूर्त में स्मारक स्थल के उत्थान की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से वर्चुअल के माध्यम से महाराजा सुहेलदेव की गौरवगाथा का बखान करेंगे।

बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पहुंच गए हैं। हेलीकॉप्टर से पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले स्मारक स्थल जाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इसके बाद स्कूली छात्रों की चित्रकला प्रदर्शनी को देखकर छात्रों की हौंसला अफजाई की। उन्होंने यहां पर गेहूं के डंठल की कलाकृति को सराहा। प्रदर्शनी स्थल पर उन्होंने मौलश्री का पौधा रोपा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ने राम मंदिर माडल पर बनाई गई रंगोली का लोकार्पण किया।

इसके बाद वह मंच पर हैं। जहां से पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के साथ स्मारक के कायाकल्प की नींव रखेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मुकुट बिहारी वर्मा तथा सांसद अछैवरलाल गोंड के साथ विधायक अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह व रामफेरन पाण्डेय भी मौजूद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button