Top Newsअंतर्राष्ट्रीयदिल्लीराज्यराष्ट्रीय न्यूज

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा क्यों रिहाना और ग्रेटा के समर्थन से हो रही है आपत्ती

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए नेता ने कहा किसानों के समर्थन में ट्वीट करने वाली अंतरराष्ट्रीय हस्तियों पर हमला क्यों किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की किसानों के समर्थन में ट्वीट करने वाली अंतरराष्ट्रीय हस्तियों पर हमला क्यों किया जा रहा है। आगे उन्होंने कही- उन्हें भी प्रदर्शनकारी किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करनी चाहिए थी।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जब कुछ राष्ट्रवादियों ने अबकी बार ट्रम्प सरकार के नारे लगाए तो कोई सवाल नहीं किया गया। जब किसानों के साथ ग्रेटा थुनबर्ग ने एकजुटता व्यक्त की तो आप क्यों भड़क गए।

बता दें, ट्वीट कर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि तब कोई सवाल नहीं पूछा गया जब कुछ राष्ट्रवादियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अबकी बार, ट्रम्प सरकार  या भारत में ‘ब्लैक लेटर मैटर’ के दौरान विरोध किया।

ट्वीट में अधीर रंजन चौधरी ने लिखा- हमारे कुछ राष्ट्रवादियों ने अमेरिका में गुहार लगाई कि अबकी बार, ट्रम्प की सरकार , इसका क्या मतलब था? जब हमने #GeorgeFloyd पर बर्बरता के खिलाफ कोरस में विरोध किया, तो किसी ने सवाल नहीं किया !!!” लेकिन, जब गायक रिहाना और जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग ने भारतीय किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त की तब  “हम क्यों इतना परेशान हो रहे हैं?”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button