नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा का आज दोपहर निधन हो गया है, 20 दिसंबर यानि कल ही उन्होंने अपना 93वां जन्मदिन मनाया था। वह अक्टूबर में कोविड संक्रमित पाए गए थे लेकिन वो इससे ठीक हो गए थे। 19 दिसंबर को उन्‍हें सांस फूलने की शिकायत के एस्कॉर्ट्स में भर्ती कराया गया और जहां आज दोपहर उनका निधन हो गया।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोरा के निधन पर शोक जताया। राहुल गांधी ने कहा कि वोरा सच्चे कांग्रेसी और बेहतर इंसान थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। बता दें कि राजनीति में आने से पहले मोतीलाल वोरा एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे थे। मोतीलाल वोरा ने लंबे समय तक कांग्रेस के संगठन में काम किया। वह गांधी परिवार के वफादार माने जाते थे। 1993 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के गवर्नर के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी और 3 साल तक वह यूपी के राज्यपाल थे। इसके अलावा वोरा केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रप चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *