उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, जमकर की नारेबाजी

"भाजपा सरकार अपने तीन-चार पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का कर रही है काम"

उत्तराखंड। चंपावत जिले में टनकपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक हिमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को भाजपा सरकार पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रसियों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा आए दिन तेल, खाद्य तेल व राशन सहित अन्य सामानों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता का बहुत बुरा हाल हो गया है। सभी लोग बढ़ती महंगाई से त्रस्त हैं। इससे आक्रोशित होकर पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल ने कहा कि पूरी जनता महंगाई से त्रस्त है लेकिन इस संवेदनहीन सरकार की कानों तक जूं नहीं रेंग रही है। रोज राशन, तेल समेत अन्य सामानों के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार हर रोज नए-नए टैक्स लगा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार अपने तीन-चार पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।

रिपोर्ट- अशोक सरकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button