उत्तर प्रदेशजुर्म

बुलंदशहर : अपह्रत टाइल्स व्यापारी सकुशल बरामद, दो महिलाओं समेत 7 किडनैपर गिरफ्तार

422 कार और 100 से अधिक सीसीटीवी की कुंडली खंगाल किडनैपर्स तक पहुंची पुलिस

बुलंदशहर।  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने बुधवार देर रात अपह्रत टाइल्स व्यापारी को सकुशल बरामद कर दो महिलाओं समेत सात किडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया। ब्लू कलर की 422 बलेनो कार और 100  से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को यह सफलता हाथ लगी। पुलिस ने किडनैपिंग में इस्तेमाल की गई नीले रंग की कार को बरामद कर लिया है।

बता दें कि एक फरवरी की दोपहर टाइल्स व्यापारी गौरव को उनके घर के बाहर से नीली रंग की बलेनो कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने गौरव की तलाश शुरू की। बुधवार की देर रात करीब दो बजे गौरव को बुलंदशहर कोतवाली देहात की इंद्रानगर कालोनी स्थित एक मकान से बरामद कर लिया गया।

एसएसपी बुलंदशहर के मुताबिक किडनैपिंग की यह वारदात घटना स्थल से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरटीओ कार्यालय से नीले रंग की सभी 422 बलेनो कारों की डिटेल ली गई और घटना वाले दिन की करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई। इसके बादअपहरण में इस्तेमाल की गई बलेनो कार पकड़ में आई। कार की पहचान छिपाने के लिए किडनैपर्स ने कार को थोड़ा मोडिफाई भी करवा लिया था। बीता देर रात पुलिस ने कार के ड्राइवर की निशानदेही पर टाइल्स व्यापारी गौरव को बुलंदशहर की इंद्रानगर कालोनी से बरामद कर लिया।

रिपोर्ट- सत्यवीर सिंह

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button