Top News

कोरोना महामारी की दूसरी लहरः महाराष्ट्र में लॉकडाउन की चेतावनी, हिमाचल में स्कूल-कॉलेज बंद

कोरोना महामारी से पिछले 24 घंटों के दौरान 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किसी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों में राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, लद्दाख, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद से सक्रिय आंकड़े में तेजी देखी जा रही है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है और मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के 59 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं। यह पिछले 159 दिनों में आने वाली संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। देश के दो राज्य महाराष्ट्र और गुजरात पहली लहर के चरम के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं। वहीं, पंजाब पिछली लहर के पीक के आंकड़ों को पार करने के करीब पहुंच चुका है। मुंबई में आज कोरोना के 5,504 नए मरीज मिले। महामारी शुरू होने के बाद से यह आंकड़ा एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा है। वहीं, बीएमसी ने लोगों को चेताया है कि आने वाले समय में एक दिन में 10 हजार मामले आ सकते हैं। ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र समेत पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में तेजी के संक्रमण बढ़ रहा है। इनमें भी सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 35,952 नए मामले पाए गए हैं, जबकि पंजाब में 2,661, कर्नाटक में 2,523, छत्तीसगढ़ में 2,419 और गुजरात में 1,961 नए केस पाए गए हैं। इन राज्यों के अलावा दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा और राजस्थान में भी संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है। केरल में 1989, तमिलनाडु में 1,779 और दिल्ली में 1,515 नए मामले सामने आए हैं। 80 फीसद नए मामले सिर्फ छह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और गुजरात से ही हैं।

14 राज्यों में महामारी से मौत नहीं

कोरोना महामारी से पिछले 24 घंटों के दौरान 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किसी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों में राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, लद्दाख, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

गुरुवार को 11 लाख नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में गुरुवार को 11 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 23 करोड़ 86 लाख चार हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button