नई दिल्ली। सरिता विहार निवासी एक हिंदू लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि साहिब अली नाम के लड़के ने अपनी पहचान छिपाकर उस पर शादी का दबाव बनाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने सरिता विहार थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने साहिब के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को थाने में दायर अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि साहिब उसके घर में किराएदार था और उसने वहाँ अपनी पहचान राहुल बताई थी। तभी दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। पीड़िता ने बताया कि दोस्ती होने के बाद राहुल ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और कुछ दिन बाद ही वह उसे अपने माता, पिता, भाई, बहन और जीजा के पास अली विहार ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।
पीड़िता का आरोप है कि साहिब अली उर्फ राहुल के पिता हाजीसुन्नला ने भी उसे आपत्तिजनक तरीके से छुकर उसके साथ दुरव्यवहार करने की कोशिश की। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Read Next
4 hours ago
सड़कों पर अदा नहीं होगी ईद की नमाज.
4 hours ago
यातायात नियमों का पालन न करने वाले 148 वाहनों का किया चालान.
4 hours ago
यूपी की बड़ी खबरें.
5 hours ago
अनुमंडल पदाधिकारी ने किया पौधारोपण.
5 hours ago
उपायुक्त ने की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा.
5 hours ago
अनुमंडल पदाधिकारी ने की धनबाद विधानसभा के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक.
5 hours ago
एडीएम ने किया बैंक मोड़ फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण.
5 hours ago
उपायुक्त ने सदर अस्पताल के आधारभूत संरचना को लेकर किया बैठक.
5 hours ago
वृहद पौधा रोपण से उत्पन्न करें कार्बन क्रेडिट – उपायुक्त
Back to top button