Top Newsमनोरंजन

कपूर खानदान के इस शख्स की हुए मौत,हार्ट अटैक बनी वजह

खबर के मुताबित उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले जाया गया। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। 58 साल की उम्र में उनके अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। ये जानकारी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर दी। जिसलके बाद से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

खबर के मुताबित उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले जाया गया। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे।

बता दें कि पिछले साल ऋषि कपूर का निधन हुआ था। उस सदमे से कपूर खानदान अभी उबरा भी नहीं कि एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। राजीव कपूर के जानें से कपूर खानदान को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि सुबह तक राजीव ठीक थे। लेकिन नाश्ते के बाद उन्हें हल्की सी बेचैनी महसूस हुई। वह कुछ समझ पाते या किसी को कुछ बता पाते तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button