धर्म बदलकर सोहेल से रचाया निकाह, पति और ससुर ने किया बलात्कार

दिल्ली में एक लड़की ने अपने पति और ससुर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की ने अपना धर्म बदलकर मुस्लिम युवक सोहेल से कोर्ट मैरिज की थी। लड़की का कहना है कि वह सोहेल को 3 साल से जानती थी। दोनों स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। तीन महीने पहले धर्म बदलकर उसने सोहेल से शादी की थी, लेकिन अब उसे वेश्यावृत्ति में ढकेलने की कोशिश की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी सोहेल से मुलाकात 3 साल पहले स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई ती। उस समय वह नाबालिग थी। एक दिन सोहेल ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। कुछ दिनों बाद पीड़िता ने सोहेल के साथ शादी की। शादी के बाद सोहेल के अब्बा ने भी उसके साथ बलात्कार किया। वहीं उसकी सास उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने का प्रयास करती है।

आजतक की खबर के अनुसार, रोहिणी की डीसीपी पीके मिश्रा का कहना है कि लड़की और लड़के के बीच दोस्ती स्कूल के समय से थी। दोनों एक दूसरे को 3 साल से जानते थे। 3 महीने पहले दोनों ने एक दूसरे से शादी की। लेकिन, अब लड़की का कहना है कि उसके ससुर शफीक अहमद ने उसका रेप किया। वहीं पति ने भी 17 साल की उम्र में एक पार्टी में उसका बलात्कार किया था।

पुलिस के मुताबिक, वर्तमान में लड़की बालिग है और अपने बयान पर कायम है। इसी आधार पर अमन विहार थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसके पति सोहेल और ससुर शफीक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *