Breaking Newsदिल्ली

दिल्ली : कल से नहीं चलेगी मेट्रो, लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ा   

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को किया ऐलान

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते प्रकोप देखते हुए दिल्ली में एक बार फिर एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा सेवाएं भी अब बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यह ऐलान किया।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना महामारी से दिल्ली में रोजाना 350-400 लोग अपनी जान गवां रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने बताया कि इस लॉकडाउन में सख्ती रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी ढिलाई देने का समय नहीं है। अगर दिया तो फिर हालात खराब होंगे। इसलिए लॉकडाउन अगले सप्ताह तक के लिए बढ़ाया जा रहा है।  आपको बता दें कि दिल्ली में लागू लॉकडाउन की अवधि अगले सोमवार (17 मई) की सुबह पांच बजे तक बढ़ाई गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button