Top Newsदिल्लीराष्ट्रीय न्यूज

लाल किले के गुंबद पर चढ़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई थी हिंसा

बता दें कि इस मामले में दीप सिद्धू और मनिंदर सिंह उर्फ मोनी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन लोगों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुए हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हाथ एक और आरोपित लगा है। पुलिस ने जसप्रीत सिंह उर्फ सन्नी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित 26 जनवरी को लाल किले पर हुए हिंसा में शामिल रहा है। वह लाल किले के गुंबद पर चढ़ा भी था।

मिली जानकारी के मुताबिक जसप्रीत सिंह उर्फ सन्नी दिल्ली के स्वरुप नगर इलाके का रहने वाला है। पुलिस की तरफ से जारी एक तस्वीर में दिख रहा है कि जसप्रीत सिंह लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपितों में शामिल मनिंदर सिंह उर्फ मोनी के पीछे गुंबद पर खड़ा दिखाई दे रहा है। मनिंदर सिंह उर्फ मोनी लाल किले पर तलवार लहराया था। पुलिस का कहना है कि जसप्रीत सिंह उपद्रव के दौरान गलत इशारे करते भी दिखाई दिया था।

फिलहाल आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हिंसा के दौरान और कितने लोग शामिल थे जो जसप्रीत के जानकार हैं। बता दें कि इस मामले में दीप सिद्धू और मनिंदर सिंह उर्फ मोनी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन लोगों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

क्या है पूरा मामला?

पिछले महीने 26 जनवरी को कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। आरोप है कि पुलिस के बताए मार्गों पर न जाकर कुछ लोग दिल्ली में घुस गए और कई इलाकों में जमकर तोड़फोड़ और हिंसा की। इस दौरान 350 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल भी हुए। उपद्रव के दौरान कई लोग बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए लाल किले तक पहुंच गए और लाल किले पर चढ़कर एक धार्मिक झंडा भी फहराया गया। जब सुरक्षाकर्मियों ने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button